रामकल्याण गुर्जर बने इंग्लिश मीडियम टीचर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष
दतवास। राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन के चुनाव रविवार को जयपुर के नेहरू पार्क में आयोजित हुए। विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी गोविंद खंडेलवाल ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न करवाया।
Advertisement
चुनाव में रामकल्याण गुर्जर को सर्वसम्मति से राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर एसोसिएशन का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के बाद नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
Advertisement
इसके अलावा संजीव कुमार अरोड़ा, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, माधुलाल मीणा, शिवचरण गुर्जर एवं मोहनलाल शर्मा को संस्थापक सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।
संगठन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी तरीके से काम करेगा। शिक्षकों के लिए स्थायी कैडर का गठन करवाने तथा रिक्त पदों को भरने हेतु सैकंड राउंड पूर्ण करवाने जैसी शिक्षकों की जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता रहेगी।
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि संगठन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाएगा। संगठन का उद्देश्य शिक्षकों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी जायज मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से रखना है।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रामकल्याण गुर्जर एवं नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी का माला पहनाकर स्वागत किया और सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Advertisement




