राजस्थान में दक्षता आधारित आकलन 2 की तिथि घोषित – देखें पूरी जानकारी
📅 आकलन तिथि: 24 अप्रैल से 26 अप्रैल 2025
🏫 कक्षा: 3, 4, 6 और 7
📍 स्थान: समस्त राजकीय विद्यालय, राजस्थान
Advertisement
राजस्थान शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा राज्य के समस्त सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा 3, 4, 6 और 7 के छात्रों के लिए दक्षता आधारित आकलन द्वितीय (Competency Based Assessment-II) (Dakshta Aadharit Aklan 2 Time Table 2025) की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं। यह आकलन विद्यार्थियों की सीखने की दक्षताओं को आंकने के उद्देश्य से किया जाएगा ताकि उन्हें उनके स्तर पर लाया जा सके।
Advertisement

🔔 मुख्य बातें:
यह मूल्यांकन 24 अप्रैल 2025 से 26 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
यह परीक्षा राज्य स्तरीय सतत् सुधारात्मक एवं उपचारात्मक योजना का हिस्सा है।
सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और डाइट प्राचार्य को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
🗓️ दक्षता आधारित आकलन-2 की संभावित समय-सारणी:
समय – प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
| दिनांक / वार | कक्षा-3 | कक्षा-4 | कक्षा-6 | कक्षा-7 | |
| 24.04.2025 (गुरुवार) | अंग्रेजी | गणित | अंग्रेजी | हिंदी | |
| 25.04.2025 (शुक्रवार) | गणित | अंग्रेजी | हिंदी | गणित | |
| 26.04.2025 (शनिवार) | हिंदी | हिंदी | गणित | अंग्रेजी | |
👉 नोट: विस्तृत समय सारणी और दिशा-निर्देश विद्यालयों को पृथक से उपलब्ध करवाए जाएंगे।
📌 आकलन का उद्देश्य:
कमजोर छात्रों की पहचान कर उन्हें सहायक गतिविधियों के माध्यम से कक्षा स्तर तक लाना।
प्रत्येक छात्र की व्यक्तिगत प्रगति पर ध्यान देना।
शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना।
✅ ज़रूरी निर्देश:
मूल्यांकन में सभी विद्यार्थी अनिवार्य रूप से भाग लेंगे।
प्रश्नपत्रों का वितरण समय पर सुनिश्चित किया जाए।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित समय में पूर्ण कर रिपोर्ट राज्य स्तर पर भेजी जाए।
📥 संबंधित दस्तावेज़ और नोटिस:
MSRA – 2 Time Table & Disha NIrdesh
🧾 महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
🖋️ उत्तर भरने का तरीका
कक्षा 3 व 4: सही उत्तर के बॉक्स में पेंसिल से निशान लगाएं।
कक्षा 6 व 7: OCR शीट पर पेंसिल से उत्तर भरें।
रफ कार्य अलग शीट पर करें। प्रश्नपत्र/उत्तर पत्रक पर लिखना मना है।
गणित का प्रश्नपत्र द्विभाषी (हिंदी + अंग्रेज़ी) होगा।
🪑 बैठक व्यवस्था
एक कक्षा में एक ही कक्षा के विद्यार्थियों को बैठाया जाए।
आवश्यकता पड़ने पर पंक्तिवार मिलाया जा सकता है।
परीक्षा की शुचिता और विश्वसनीयता बनाए रखना संस्था प्रधान की जिम्मेदारी होगी।
👀 वीक्षकों के लिए दिशा-निर्देश
प्रश्न समझाने में विद्यार्थियों की मदद करें, उत्तर न बताएं।
प्रश्नपत्र या OCR शीट को मोड़ना मना है।
संग्रहण के समय प्रश्नपत्र व शीट को सीधा रखें।
📲 प्रश्नपत्र (आकलन पत्र) व OCR शीट की स्कैनिंग कैसे करें?
परीक्षा समाप्त होते ही शाला दर्पण शिक्षक ऐप के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी की OCR शीट व आकलन पत्र को स्कैन कर अपलोड करें।
स्कैनिंग के दौरान ध्यान रखें:
आकलन पत्र सीधी सतह पर रखा हो।
बैकग्राउंड गहरा रंग का हो।
चारों कोने स्क्रीन पर स्पष्ट दिखाई दें।
स्कैनिंग की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2025 इस तिथि से पूर्व सभी स्कैनिंग कार्य पूरे कर लिए जाएं।
🔍 Important सुझाव
Rajasthan CBA 2025 Guidelines
Competency Based Assessment April 2025
Shala Darpan Teacher App OCR Upload
Rajasthan Class 3 to 7 Assessment Instructions
दक्षता आधारित मूल्यांकन राजस्थान 2025
Advertisement




