Apni Govt

शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र TAF Form 2024

शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र (TAF) द्वितीय छः माही (जुलाई से दिसम्बर 2023) ऑनलाइन 

कार्य योजना सत्र 2023-24 द्वारा अनुमोदित शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र TAF FORM अन्तर्गत राज्य में कार्यरत माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा के कक्षा 1 से 12 में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों एवं संस्थाप्रधानों के कार्यों का स्व-मूल्यांकन, शिक्षण के दौरान आने वाली कठिनाईयों व चुनौतियों के आंकलन एवं शिक्षक प्रशिक्षणों का डेटाबेस तैयार किया जाना हैं।

इस हेतु राज्य की आवश्यकतानुसार शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र विकसित किया गया हैं। शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र भरे जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश पत्रांक 3596 दिनांक 28.07.2023 द्वारा आपको पूर्व में भिजवाये जा चुके है

Taf form 2024 शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र

प्रत्येक संबंधित शिक्षक एवं संस्थाप्रधान द्वारा शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र ऑनलाइन भरा जाना है। अतः शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र द्वितीय छः माही (जुलाई से दिसम्बर 2023) में संपादित कार्यों को सम्मिलित करते हुये शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र अपलोड कराया जाना सुनिश्चित करें। शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र निम्नानुसार अवधि में पूर्ण किये जाने है-

क्र.स. शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र भरने वाले कार्मिक निर्धारित समयावधि
1. प्रारम्भिक शिक्षा के समस्त लेवल 1, 2 शिक्षक एवं संस्था प्रधान 29 जनवरी से 03 फरवरी 2024
2. माध्यमिक शिक्षा अध्यापक लेवल 1, 2 एवं समस्त वरिष्ठ अध्यापक 05 फरवरी से 10 फरवरी 2024
3. माध्यमिक शिक्षा के समस्त शिक्षक, संस्थाप्रधान ,व्याख्याता, मॉडल विद्यालय के शिक्षक, संस्थाप्रधान 12 फरवरी से 17 फरवरी 2024

.

शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र आवश्यक निर्देश :-

1. प्रत्येक शिक्षक एवं संस्थाप्रधान द्वारा शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र केवल ऑनलाइन रूप से भरा जाना है। शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र ऑनलाइन Staff Corner > Staff Login द्वारा भरा जाएगा।

2. शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र पर आवश्यक टिप्पणी संबंधित नियंत्रण अधिकारी (विद्यालय/पीईईओ / सीबीईओ) के लॉगिन से की जाऐगी। नियंत्रण अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिकों द्वारा की गई प्रविष्ठि से सम्बन्धित साक्ष्य /प्रमाण पत्रों की जाँच उपरान्त ही प्रमाणीकरण करें।

3. शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा गत सत्र में किए गए समस्त ऑनलाइन / ऑफलाइन प्रशिक्षणों की सूचना पोर्टल पर इंद्राज करते समय यह सुनिश्चित किया जाये कि प्रशिक्षण के सभी मॉड्यूल पूर्ण कर समेकित प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया हो। समेकित प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जारी नहीं होने की स्थिति में प्रशिक्षण सम्बन्धित सूचना इंद्राज नहीं की जाये।

Taf Form Me Subject Teacher Mapping

1.सभी शिक्षक TAF Form भरने से पहले यह चेक कर लेवे कि आपकी सब्जेक्ट टीचर मैपिंग हो चुकी है।

2. सब्जेक्ट टीचर मैपिंग के अभाव में आपका TAF Form नही भरा जाएगा।

3.सब्जेक्ट टीचर मैपिंग Shala Darpan School Login Id से होगी।

TAF Form किस-किसको भरना है

1.सभी प्रोबेशन और स्थाई कार्मिकों को TAF Form भरना है।

2.प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक, संस्थाप्रधान ,व्याख्याता, मॉडल विद्यालय के शिक्षक, संस्थाप्रधान को यह TAF Form भरना अनिवार्य है।

TAF FORM Kaise Bhare 2024

आप इन steps को फॉलो करे 

1.कार्मिक अपनी व्यक्तिगत आईडी Staff Corner को login करे।

2.Staff Corner आईडी  लॉगिन होने के बाद Apply पर क्लिक करे।

3.Apply पर क्लिक करने के बाद TAF 2023 Part 2 ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करे। इस पर क्लिक करने के बाद TAF Form ओपन हो जाएगा और इसमें कुल 3 भाग है उनको पूर्ण करे।

1 thought on “शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र TAF Form 2024”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Jobs
Edu.
Schemes
Search
Share
Scroll to Top