Apni Govt

प्रवेशोत्सव सघन अभियान 2026-27 : माध्यमिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान का आदेश

प्रवेशोत्सव सघन अभियान 2026-27 : माध्यमिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान का आदेश
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान, बीकानेर द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 में 03 से 18 वर्ष तक के सभी बालक-बालिकाओं को विद्यालयों में नामांकित करने के उद्देश्य से प्रवेशोत्सव सघन अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत घर-घर सर्वे कर अनामांकित, ड्रॉपआउट एवं प्रथम प्रवेश योग्य बच्चों की जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज की जाएगी।
Praveshotsav 2026-27
प्रवेशोत्सव सघन अभियान 2026-27 -Download All New PDF View
Praveshotsav 2026-27 Guideline 25.03.2026 View PDF
Digital Praveshotsav Shikshak App Par Entry Step by Step View PDF
आंगनबाड़ी प्रवेश 2026-27 View PDF
लाडो प्रोत्साहन योजना 2026-27 Open
प्रवेशोत्सव सघन आदेश PDF 05.03.2026 View PDF
नव प्रवेश कक्षा 1 आयु सम्बन्धित आदेश View PDF
New Admission PDF Form 2026-27 View PDF
आंगनबाड़ी में अध्ययनरत 5-6 वर्ष आयु वर्ग के समस्त बालक बालिकाओं का विद्यालयों में शत प्रतिशत प्रवेश View PDF
📄 House Hold Survey Format (प्रपत्र 1, प्रपत्र 2)
कक्षा 1 प्रवेश आयु सीमा
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्य तिथि
प्रवेशोत्सव हाउसहोल्ड सर्वे प्रारंभ 25 मार्च 2026
पहला चरण 27 मार्च 2026
दूसरा चरण 06 अप्रैल 2026
तीसरा चरण 10 अप्रैल 2026
चौथा चरण 15 अप्रैल 2026
प्रवेशोत्सव सघन अभियान 2026-27
अभियान संचालन के निर्देश
  • प्रवेशोत्सव हेतु सर्वे कार्य राज्य के सभी विद्यालयों में चार अलग-अलग चरणों में किया जाएगा।
  • संबंधित PEEO / UCEEO अपने क्षेत्र में कार्यरत सभी उप-प्राचार्य, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, शिक्षक लेवल-1, शिक्षक लेवल-2, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक, प्रयोगशाला सहायक, पुस्तकालयाध्यक्ष आदि को क्षेत्र अनुसार घर आवंटित करेंगे।
  • आवंटित घरों की सूचना निर्धारित प्रारूप-1 में 16-03-2026 तक निदेशालय को उपलब्ध कराई जाएगी।
  • सभी कर्मचारी प्रवेशोत्सव अभियान के दिन आवंटित घरों पर उपस्थित होकर Teacher App के डिजिटल प्रवेशोत्सव मॉड्यूल में प्रविष्टि करेंगे।
  • प्रत्येक PEEO / UCEEO क्षेत्र में कर्मचारियों को चार बराबर समूहों में विभाजित कर निर्धारित तिथियों पर हाउसहोल्ड सर्वे कराया जाएगा।
  • सर्वे के दौरान 03 से 18 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक अनामांकित, ड्रॉपआउट एवं प्रथम प्रवेश योग्य बालक-बालिकाओं का सर्वे किया जाएगा तथा प्रत्येक घर की जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज की जाएगी।
  • प्रत्येक निर्धारित तिथि को 25% कर्मचारी घर-घर जाकर सर्वे करेंगे तथा शेष 75% कर्मचारी विद्यालय में नियमित कार्य करेंगे।
  • अगले चरणों में शेष कर्मचारियों को 25-25 प्रतिशत के अनुसार सर्वे कार्य में लगाया जाएगा।
  • राज्य के अधिकारी जैसे संयुक्त निदेशक, CDEO, DEO, ADPC, DIET प्राचार्य, CBEO, PEEO, UCEEO आदि द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।
  • निरीक्षण के दौरान सर्वे की गुणवत्ता, ऐप में डेटा प्रविष्टि की शुद्धता तथा घर-घर कवरेज की जांच की जाएगी।
  • यदि किसी पंचायत में कोई घर सर्वे से छूट जाता है तो 05 दिनों के भीतर पुनः संपर्क कर सर्वे सुनिश्चित किया जाएगा।
  • आंगनबाड़ी बच्चों के प्रवेश के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के लिए साक्षरता विभाग का सहयोग लिया जाएगा।
  • सर्वे के बाद सभी नामांकन योग्य बच्चों का विद्यालय में तुरंत प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा।
निरीक्षण रिपोर्ट भेजने की व्यवस्था
निरीक्षण के बाद रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप-2 में ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी। ई-मेल : rajpraveshotsav@gmail.com
प्रारूप-1 (सर्वे स्टाफ विवरण)
प्रारूप-1 में निम्न जानकारी भरी जाएगी :
  • पंचायत का नाम
  • विद्यालय का नाम
  • जिला
  • कर्मचारी / अधिकारी का नाम
  • पद
  • Employee ID
  • मोबाइल नंबर
  • आवंटित क्षेत्र का नाम
  • विशेष विवरण


👉 Google Form भरने के लिए यहाँ क्लिक करें
प्रारूप-2 (निरीक्षण रिपोर्ट)
निरीक्षण रिपोर्ट में निम्न विवरण दर्ज किया जाएगा :
  • अधिकारी का नाम
  • पद एवं पदस्थापन
  • मोबाइल नंबर
  • जिला
  • निरीक्षण की गई पंचायत
  • वार्ड / मोहल्ला विवरण
  • सर्वे में उपस्थित शिक्षक का नाम एवं स्टाफ ID
  • Teacher App में की गई प्रविष्टियों की संख्या
  • निरीक्षण संबंधी टिप्पणी
  • विशेष विवरण
अभियान का उद्देश्य
इस अभियान का उद्देश्य केवल औपचारिक सर्वे करना नहीं है बल्कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों को पूर्ण जिम्मेदारी और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करना है कि : “कोई भी बालक-बालिका विद्यालय से वंचित न रहे।”
📢 Latest Question Papers & Govt Updates ke liye Follow Karein
Free worksheets, exams PDFs aur important updates sabse pehle paane ke liye

Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top