Post Matric Scholarship Scheme 2024-25 for MBC Students Class 11-12
कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत अति पिछड़ा वर्ग (MBC) के विद्यार्थियों को देय उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति
Post Matric Scholarship 2024-25 पात्रता एवं शर्तेः-
1. छात्रवृत्ति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निर्देशान्तर्गत संचालित की जायेगी।
2. विद्यार्थी को अति पिछड़ा वर्ग (MBC) का होना चाहिए।
3. विद्यार्थी राजकीय विद्यालय अथवा विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में नियमित विद्यार्थी के रूप में कक्षा 11/12 में अध्ययनरत हो।
4. विद्यार्थी जिनके माता पिता/संरक्षक की वार्षिक आय अन्य पिछडा वर्ग के लिए 2.50 लाख रूपये से अधिक ना हो।
5. विद्यार्थी को किसी भी कक्षा में अध्ययनरत रहते हुए छात्रवृत्ति केवल एक वर्ष के लिए देय होगी यदि कोई विद्यार्थी अगले वर्ष भी किसी कारण से उसी कक्षा में अध्ययन करता है तो उसे दूसरे वर्ष (अथवा बाद के वर्ष के लिए) उसी कक्षामें छात्रवृत्ति देय नहीं होगी।
6. विद्यार्थी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में नहीं रह रहा हो।
7. विद्यार्थी जिसे केन्द्रीय, राजकीय / सार्वजनिक स्त्रोत से अध्ययन हेतु किसी प्रकार की छात्रवृत्ति या भत्ता नही मिल रहा हो। 8. उक्त योजनान्तर्गत आधार एवं जनाधार ऑथेन्टिकेशन अनिवार्य होगा।
9 राज्य सरकार के आदेश कमांक प.3 (29) शिक्षा-6/2014 दिनांक 18.12.2014 के अनुसार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित राजकीय स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति देय है।
छात्रवृत्ति की दरें-
कक्षा | छात्रवृति रुपये | डेस्कालर रुपये |
कक्षा 11-12 | 380.00 प्रतिमाह | 230.00 प्रतिमाह |
कुल राशि | 3800 रूपये (अधिकतम 10 माह के लिए) | 2300 रूपये (अधिकतम 10 माह के लिए) |
Post Matric Scholarship Scheme आवश्यक दस्तावेज
- जाति प्रमाण-पत्र,
- आय प्रमाण-पत्र,
- जनआधार,
- अंतिम कक्षा की अंकतालिका
- आधार।
छात्रवृत्ति हेतु प्रस्ताव प्रेषण की अन्तिम तिथि :-
संस्था प्रधान द्वारा पोर्टल पर वांछित सूचनाएँ ऑनलाईन अपलोड पश्चात् सबमिट/लॉक करने की अंतिम तिथि
- अन्तिम तिथि 31.08.2024
Scholarship Portal for Apply Form 2024-25 | PRE MATRIC SCHEMES |
Pre & Post Matric Scholarship Scheme 2024-25 | PDF Order |
Educations Department All Updates | Govt Orders |