Post Matric Scholarship Scheme 2024-25 for SC Students Class 11-12
कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत अनुसुचित जाति (SC) के विद्यार्थियों को देय उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति
पात्रता एवं शर्तेः-
1. विद्यार्थी अनुसुचित जाति वर्ग का होना चाहिए।
2.विद्यार्थी राजकीय विद्यालय अथवा विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में नियमित विद्यार्थी के रूप में कक्षा 11/12 में अध्ययनरत हो।
3. इस योजना के अन्तर्गत छात्रवृत्ति लेने वाले छात्र कोई अन्य छात्रवृति के पात्र नहीं होंगे।
4. विद्यार्थी के माता-पिता या उनके संरक्षक (माता-पिता जीवित न होने पर) की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं हो। आय प्रमाण पत्र सक्षम स्तर से जारी हो।
5. विद्यार्थी को किसी भी कक्षा में अध्ययनरत रहते हुए छात्रवृत्ति केवल एक वर्ष के लिए देय होगी यदि कोई विद्यार्थी अगले वर्ष भी किसी कारण से उसी कक्षा में अध्ययन करता है तो उसे दूसरे वर्ष (अथवा बाद के वर्ष के लिए) उसी कक्षामें छात्रवृत्ति देय नहीं होगी।
6. विद्यार्थी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में नहीं रह रहा हो।
7. योजनान्तर्गत आधार एवं जनाधार ऑथेन्टिकेशन अनिवार्य होगा एवं केन्द्रांश राशि का भुगतान विद्यार्थी के आधार नम्बर से सीडेड बैंक अकाउण्ट में किया जायेगा।
8. राज्य सरकार के आदेश कमांक प.3 (29) शिक्षा-6/2014 दिनांक 18.12.2014 के अनुसार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित राजकीय स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थी को यह छात्रवृत्ति देय है।
Class 11-12 SC Students Post Matric Scholarship 2024-25 छात्रवृत्ति की दरें- |
||
कक्षा | छात्रवृति रुपये | डेस्कालर रुपये |
11-12 | 400.00 प्रतिमाह | 250.00 प्रतिमाह |
कुल राशि | 4000 रूपये (अधिकतम 10 माह के लिए) | 2500 रूपये (अधिकतम 10 माह के लिए) |
आवश्यक दस्तावेज
- जाति प्रमाण पत्र,
- आय प्रमाण-पत्र,
- जनआधार,
- आधार
- अंतिम कक्षा की अंकतालिका
छात्रवृत्ति हेतु प्रस्ताव प्रेषण की अन्तिम तिथि :-
संस्था प्रधान द्वारा पोर्टल पर करने की अंतिम तिथि वांछित सूचनाएँ ऑनलाईन अपलोड पश्चात् सबमिट / लॉक
अन्तिम तिथि 31.08.2024
Scholarship Portal for Apply Form 2024-25 | PRE MATRIC SCHEMES |
Pre & Post Matric Scholarship Scheme 2024-25 | PDF Order |
Educations Department All Updates | Govt Orders |