📅 No Bag Day – 19 जुलाई 2025 (तृतीय शनिवार)
No Bag Day Third Saturday 19.07.2025 Activity
थीम:स्वच्छ राजस्थान – सशक्त राजस्थान
समूह:
-
समूह – 1 ➡️ अंकुर (कक्षा 1-2)
-
समूह – 2 ➡️ प्रवेश (कक्षा 3-5
3rd Saturday – 19 July 2025 No Bag Day Activity
Class | Group | Activity Name |
1-2 | अंकुर |
|
3-5 | प्रवेश |
|
✅ 📅 No Bag Day – 19 जुलाई 2025 (शनिवार)
Third Saturday
थीम: स्वच्छ राजस्थान – सशक्त राजस्थान
समूह –
-
समूह – 1: अंकुर (कक्षा 1–2)
-
समूह – 2: प्रवेश (कक्षा 3–5)
समूह – 1 (अंकुर: कक्षा 1–2) एवं समूह – 2 (प्रवेश: कक्षा 3–5)
🔷 गतिविधि 1: ‘साथ मिलकर बनाएँ’ (समय – 60 मिनट)
🎯 गतिविधि के उद्देश्य –
-
विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देना।
-
विद्यार्थियों में टीम वर्क और सहयोग की भावना विकसित करना।
-
विद्यार्थियों में व्यावहारिक निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा देना।
📌 आवश्यक सामग्री –
(प्रत्येक समूह के लिए) – चार्ट पेपर या A3 शीट, रंगीन पेंसिल/क्रेयॉन/स्केच पेन, गोंद, कैंची, क्रेप पेपर, पुरानी पत्र-पत्रिकाएँ, स्टीकर, बटन, रिबन आदि सजावटी वस्तुएँ।
📋 शिक्षक हेतु निर्देश –
-
विद्यार्थियों को 4 से 5 समूहों में बाँटें।
-
प्रत्येक समूह को एक विषय एवं उससे संबंधित सामग्री दें।
-
विद्यार्थियों को समूह में कार्य करने हेतु प्रेरित करें।
-
शिक्षक विद्यार्थियों को रचनात्मक विचार देकर प्रोत्साहित करें।
🗂️ गतिविधि के चरण –
1️⃣ विद्यार्थियों को 4 से 5 समूहों में बाँटकर प्रत्येक समूह को उनके विषय से संबंधित सामग्री दी जाएगी।
2️⃣ विद्यार्थी मिलकर एक चित्र, कोलाज या चार्ट पेपर तैयार करेंगे।
3️⃣ प्रत्येक समूह से एक विद्यार्थी अपनी टीम के कार्य को प्रस्तुत करेगा।
4️⃣ शिक्षक सभी समूहों की सराहना करते हुए मुख्य बातों को समझाएँगे।
5️⃣ शिक्षक प्रत्येक समूह के विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के लिए उचित पारितोषिक प्रदान करेंगे।
✅ सीखने के प्रतिफल –
-
विद्यार्थियों को आत्म-अभिव्यक्ति के अवसर प्राप्त होंगे।
-
विद्यार्थियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी।
-
विद्यार्थियों में नेतृत्व, समन्वय कौशल के गुण पल्लवित होंगे।
-
विद्यार्थी सहभागिता के साथ आनंददायी शिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
🔷 गतिविधि 2: एक भारत – श्रेष्ठ भारत
समूह – 1 (अंकुर: कक्षा 1–2) एवं समूह – 2 (प्रवेश: कक्षा 3–5)
गतिविधि का नाम – ‘राजस्थान और असम के स्थानीय खेल’ (समय – 60 मिनट)
🎯 गतिविधि के उद्देश्य –
-
विद्यार्थियों को राजस्थान एवं असम राज्य के स्थानीय खेलों के बारे में जानकारी प्रदान करना।
-
विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में समझाना।
📌 आवश्यक सामग्री –
-
सतोिलया: सात गोल चपटे पत्थर, एक कपड़े की गेंद आदि।
-
टेकली भगा: लकड़ी की छड़ी, अनपयोगी मिट्टी के बर्तन, आँख पर बाँधने के लिए पट्टी आदि।
📋 शिक्षक हेतु निर्देश –
-
सर्वप्रथम शिक्षक राजस्थान एवं असम राज्य के स्थानीय खेलों के इतिहास एवं महत्व के संबंध में अध्ययन कर लें एवं इन खेलों की सूची बना लें।
-
स्थानीय खेलों से संबंधित नियमावली एवं खेलने के तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें तथा आवश्यकतानुसार खेलों का एक बार स्वयं अभ्यास कर लें।
🗂️ गतिविधि के चरण –
1️⃣ शिक्षक सर्वप्रथम उपलब्धतानुसार प्रोजेक्टर, कम्प्यूटर, टेलीविजन, मोबाइल आदि के माध्यम से विद्यार्थियों को दोनों खेलों के वीडियो दिखाएँगे। यदि सामग्री ना हो तो शिक्षक स्वयं करके दिखा सकते हैं।
2️⃣ वीडियो देखने के पश्चात सतोिलया और टेकली भगा की विशेषताओं को बताएँगे तथा इन्हें किस प्रकार खेला जाता है प्रस्तुत करेंगे।
3️⃣ विद्यार्थियों की सभी प्रकार की जिज्ञासा को शांत करने के पश्चात उनको दोनों खेलों को बारी-बारी से खेल मैदान में खिलाएँगे।
4️⃣ गतिविधि के अंत में शिक्षक खेलों के महत्व के संबंध में चर्चा करेंगे।
✅ सीखने के प्रतिफल –
-
विद्यार्थी दोनों राज्यों के लोक खेलों के बारे में जानकारी से अवगत हो सकेंगे।
-
विद्यार्थियों में विविधता में एकता की भावना का विकास हो सकेगा।
🔷 खुशियों की पाठशाला
समूह – 1 (अंकुर: कक्षा 1–2) एवं समूह – 2 (प्रवेश: कक्षा 3–5)
गतिविधि का नाम – ‘पहचाने अपनी ऊर्जा’ (समय – 60 मिनट)
🎯 गतिविधि का उद्देश्य –
-
विद्यार्थियों को ऊर्जा के तीन स्तर (कम ऊर्जा, ठीक-ठीक ऊर्जा और ज्यादा ऊर्जा) के बारे में जागरूक करना।
📌 आवश्यक सामग्री –
ब्लैक बोर्ड, तीन स्तर का चार्ट, रंगीन पेंसिल आदि।
📋 शिक्षक हेतु निर्देश –
-
शिक्षक गतिविधि से पहले कविता को नोटबुक में नोट कर लें।
-
शिक्षक कुछ उदाहरण या परिस्थितियों की सूची तैयार कर लें जो गतिविधि में सहायक हो।
-
गतिविधि से पूर्व शिक्षक एक चार्ट बना लें जिसमें तीन स्तर – कम ऊर्जा, ठीक-ठीक ऊर्जा और ज्यादा ऊर्जा लिखे हों।
🗂️ गतिविधि के चरण –
1️⃣ शिक्षक रेल की पटरी के उदाहरण से तीन स्तर की समझ विकसित करेंगे। जैसे रेल की पटरी से ट्रेन यदि रास्ता भटक जाए तो दुर्घटना हो सकती है वैसे ही हमारी ऊर्जा को पटरी यानी (ठीक स्तर) में रखना आवश्यक है।
2️⃣ शिक्षक कविता को हाव-भाव के साथ पढ़ेंगे और प्रत्येक कविता के अंश के पश्चात निम्नलिखित प्रश्न पूछेंगे –
चुलबुली की ऊर्जा कैसी है – कम, ज्यादा या ठीक-ठीक?
3️⃣ इसके पश्चात किसी विद्यार्थी को बुलाकर उसे ऊर्जा के चार्ट पर एक बिंदी चिपका कर दिखाने को कहेंगे जो चुलबुली की ऊर्जा दर्शाता है। बाकी सभी विद्यार्थियों से भी पूछेंगे कि क्या वे इससे सहमत हैं या कुछ बदलना चाहते हैं?
कविता:
चलो चलो देखो चुलबुली
हँसती खेलती खुशी में डूबी
अचानक से किसी ने उसे बुलाया
दौड़ के गई चुलबुली
साँस हुई तेज, थक गई चुलबुली
चलो चलो देखो चुलबुली
आगे उसे जामुन दिखे
20 जामुन पेट में गए
खूब मजे में देखो चुलबुली
आगे उसे साँप दिखा
बल से चिल्लाई, डर गई चुलबुली
देखो कैसे धड़कन बड़ी
चलो चलो देखो चुलबुली
मित्र के घर गई पता चला
मित्र तो कहीं दूर गया
उदास हो गई चुलबुली
घर पहुँची उसे भूख थी लग
झट झट खाना खाकर लेट गई
पेट भरा मन शांत हुआ
देखो कैसे चली चुलबुली
4️⃣ गतिविधि के अंत में शिक्षक चर्चा करेंगे कि कैसे हम अलग-अलग ऊर्जा पूरे दिन में अनुभव करते हैं।
✅ सीखने के प्रतिफल –
-
विद्यार्थी ऊर्जा के तीन स्तरों को पहचानने और उन्हें वर्गीकृत करने में सक्षम हो सकेंगे।
www.apnigovt.com
No Bag Day
अगर आप चाहते हैं कि हर महीने, हर शनिवार की No Bag Day Activity सबसे पहले आपको यहीं मिले — तो हमारी वेबसाइट को Bookmark करें!
साथ ही हमारे Telegram Group और WhatsApp Group से जुड़ें, ताकि आपको हर नई गतिविधि और आदेश तुरंत मिले। इस पोस्ट को अपने Teacher Friends और Parents Groups में जरूर शेयर करें — मिलकर बदलाव लाएं!
Rajasthan Board Class 1 to 6 New Books 2025 PDF Download
बस्ता मुक्त दिवस निर्देशिका: सत्र 2025-26 | No BAG Day Class 1 to 5 Session 2025-26 |
बस्ता मुक्त दिवस निर्देशिका: सत्र 2025-26 | No BAG Day Class 6 to 8 Session 2025-26 |
बस्ता मुक्त दिवस निर्देशिका: सत्र 2025-26 | No BAG Day Class 9 to 12 Session 2025-26 |