Apni Govt

No Bag Day – 26 जुलाई 2025 (चतुर्थ शनिवार) – कक्षा 9 से 12

4th Saturday July 2025 No Bag Day Class 9 to 12

NO Bag Day समूह विभाजन:

  • पहली और दूसरी कक्षा के समूह का नाम- अंकुर
  • तीसरी से पांचवी के समूह का नाम -प्रवेश,
  • 6ठी से 8वीं के समूह का नाम- दिशा
  • 9वीं और 10वीं के समूह का नाम- क्षितिज 
  • 11वीं-12वीं के समूह का नाम- उन्नति 

No Bag Day 26 July 2025 Class 9 to 12 Activity

📚 कक्षा 9 से 12 — थीम और गतिविधि सारणी समय 60 मिनट

थीम गतिविधि का नाम मुख्य उद्देश्य
थीम : स्वस्थ राजस्थान – सशक्त राजस्थान ‘तनाव पर डालो फ्लैशलाइट’ तनाव के लक्षण पहचानना और प्रबंधन सीखना
  ‘राजू का रक्तदान’ रक्तदान के महत्व को समझना और भ्रांतियाँ दूर करना
थीम : खेल-खेल में विज्ञान ‘पेपर ड्रॉप साइलेंस’ ध्वनि से संबंधित संकल्पनाएँ समझना

No Bag Day 26 July 2025 Class 9 to 12 Activity

 

🎓 कक्षा 9 से 12 थीम और गतिविधियाँ

🔹 थीम – स्वस्थ राजस्थान – सशक्त राजस्थान

📌 गतिविधि 1 : तनाव पर डालो फ्लैशलाइट (समय – 60 मिनट)

गतिविधि के उद्देश्य:

  • विद्यार्थियों में तनाव के लक्षणों को पहचानने की समझ विकसित करना।

  • विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के तरीके समझाना।

आवश्यक सामग्री:
रंगीन पेंसिल/क्रेयन, चार्ट पेपर, स्पीकर (यदि उपलब्ध हो)।

शिक्षक हेतु निर्देश:

  • शिक्षक पूर्ण गोपनीयता और सहानुभूति के साथ गतिविधि कराएँगे।

  • किसी भी विद्यार्थी को अनुभव साझा करने के लिए विवश न किया जाए।

  • चर्चा को मूल्यांकन से मुक्त रखें (कोई सही या गलत उत्तर नहीं)।

  • शिक्षक स्वयं सकारात्मक उदाहरण देकर प्रेरित करेंगे।

गतिविधि के चरण:

  • शिक्षक विद्यार्थियों से तनाव के बारे में कुछ प्रश्नों के माध्यम से चर्चा शुरू करेंगे।
  • तनाव का अर्थ और उदाहरण बताएँगे।
  • विद्यार्थी अपने मित्र के साथ साझा करेंगे कि तनाव में कैसा अनुभव होता है।
  • चार से पाँच के समूह बनाएँ और चर्चा कराएँ — कब सबसे ज्यादा तनाव होता है, उस समय क्या करते हैं।
  • चार्ट पेपर के एक भाग में तनाव के शब्द लिखवाएँ और दूसरे भाग में तनाव प्रबंधन के सुझाव लिखवाएँ।
  • साँस पर ध्यान देने का अभ्यास कराएँ — गहरी साँस लें, रोकें और छोड़ें (4-2-6 गिनती)।
  • यदि संभव हो तो शांत संगीत या पंक्षियों की आवाज की रिकॉर्डिंग चलाएँ।
  • अंत में बच्चों से अनुभव पूछें और चर्चा को सकारात्मक रूप से समाप्त करें।

सीखने के प्रतिफल:

  • विद्यार्थी समझेंगे कि तनाव सामान्य अनुभव है।
  • विद्यार्थी तनाव के लक्षण पहचानना सीखेंगे।
  • विद्यार्थी तनाव प्रबंधन के तरीकों को पहचानेंगे।

Career Boss:
मुझे यह गतिविधि बहुत पसंद आई। क्या इसमें भविष्य में काम के अवसर भी हैं?

  • मनोवैज्ञानिक

  • काउंसलर

  • लाइफ कोच

  • सामाजिक कार्यकर्ता
    👉 Job Cards Link


📌 गतिविधि 2 : राजू का रक्तदान (समय – 60 मिनट)

गतिविधि के उद्देश्य:

  • विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व और आवश्यकता के बारे में जागरूक करना।
  • रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना।
  • रोचक व मजेदार गतिविधि के माध्यम से सीखाना।

आवश्यक सामग्री:
रक्तदान से संबंधित चित्र और पोस्टर, प्रोजेक्टर (यदि उपलब्ध हो), कागज, रंगीन पेंसिल/क्रेयन, टॉफी/चॉकलेट (प्रशंसा हेतु)।

शिक्षक हेतु निर्देश:

  • कहानी ‘राज का रक्तदान’ की स्क्रिप्ट तैयार करें।

  • छोटे-छोटे प्रमाण पत्र तैयार करें, जिन पर ‘रक्तदान जागरूकता प्रमाण पत्र’ लिखा हो।

गतिविधि के चरण:

  • कहानी ‘राज का रक्तदान’ सुनाएँ — एक बच्चा अपने दोस्त की जान बचाता है।

  • रक्तदान का महत्व सरल शब्दों में समझाएँ।

  • लाभ और प्रक्रिया बताकर भ्रांतियाँ दूर करें।

  • प्रोजेक्टर या पोस्टर से जानकारी दें।

  • कला गतिविधि — विद्यार्थी पोस्टर बनाकर संदेश लिखें।

  • सभी को छोटे प्रमाण पत्र और टॉफी/चॉकलेट दी जाएँ।

सीखने के प्रतिफल:

  • विद्यार्थी रक्तदान के महत्व को समझेंगे।

  • रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

  • भ्रांतियाँ दूर होंगी।

  • समाज सेवा की भावना विकसित होगी।

Career Boss:
मुझे यह गतिविधि बहुत पसंद आई। क्या इसमें भविष्य में काम के अवसर भी हैं?

  • डॉक्टर

  • ब्लड बैंक टेक्नीशियन

  • सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी

  • सामाजिक कार्यकर्ता
    👉 Job Cards Link


🔹 थीम – खेल-खेल में विज्ञान

📌 गतिविधि 3 : पेपर ड्रॉप साइलेंस (समय – 60 मिनट)

गतिविधि के उद्देश्य:

  • ध्वनि से संबंधित संकल्पनाओं को समझाना।

  • विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।

आवश्यक सामग्री:
कागज या प्लास्टिक का कप, सेफ्टी पिन, कागज के टुकड़े आदि।

शिक्षक हेतु निर्देश:

  • शिक्षक विद्यार्थियों को ध्वनि से संबंधित संकल्पनाएँ समझाएँगे।

  • नीचे दिए लिंक से गतिविधि समझ सकते हैं: वीडियो लिंक

गतिविधि के चरण:

  • विद्यार्थियों को पंक्ति में बैठाकर एक-एक को बुलाएँ और कान के पास कप रखकर कागज का टुकड़ा गिराएँ।

  • यदि सुनाई दे तो टुकड़ा और छोटा कर दें।

  • यह प्रक्रिया तब तक दोहराएँ जब तक आवाज सुनाई देना बंद न हो।

सीखने के प्रतिफल:

  • विद्यार्थी ध्वनि के विभिन्न पहलुओं को समझेंगे।

  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होगा।

Career Boss:
मुझे यह गतिविधि बहुत पसंद आई। क्या इसमें भविष्य में काम के अवसर भी हैं?

  • एयरोस्पेस इंजीनियर

  • भौतिक विज्ञान शिक्षक

  • उत्पाद डिजाइनर

  • STEM एजुकेटर
    👉 Job Cards Link


www.apnigovt.com

📌 🔔 No Bag Day 

👉 अगर आप चाहते हैं कि हर महीने, हर शनिवार की No Bag Day Activity सबसे पहले आपको यहीं मिले — तो हमारी वेबसाइट को Bookmark करें!

साथ ही हमारे 👉 Telegram Group और WhatsApp Group से जुड़ें, ताकि आपको हर नई गतिविधि और आदेश तुरंत मिले। इस पोस्ट को अपने Teacher Friends और Parents Groups में जरूर शेयर करें — मिलकर बदलाव लाएं!

बस्ता मुक्त दिवस निर्देशिका: सत्र 2025-26 No BAG Day Class 1 to 5 Session 2025-26
बस्ता मुक्त दिवस निर्देशिका: सत्र 2025-26 No BAG Day Class 6 to 8 Session 2025-26
बस्ता मुक्त दिवस निर्देशिका: सत्र 2025-26 No BAG Day Class 9 to 12 Session 2025-26

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top