Apni Govt

Nipun Mela Guidelines 2026-27 I निपुण मेला दिशा-निर्देश

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद

निपुण मेला Nipun Mela दिशा-निर्देश

Advertisement

सत्र 2026-27

निपुण भारत मिशन | Foundational Literacy & Numeracy (FLN)

Advertisement

📅 निपुण मेला आयोजन की संभावित तिथि
16 जनवरी 2027
मेगा PTM के साथ विद्यालय स्तर पर आयोजन
महत्वपूर्ण: निपुण मेला Nipun Mela एक नवाचारी गतिविधि के रूप में प्रत्येक PEEO / UCEEO के विद्यालय में आयोजित किया जाना है। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान सहित बहुमुखी विकास को बढ़ावा देना है।
🎯
मुख्य आधार FLN / निपुण भारत मिशन
👦👧
मुख्य प्रतिभागी कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थी
💰
वित्तीय प्रावधान ₹10,000 प्रति आयोजन

📌 निपुण मेले का आधार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसा के अनुसार प्रारम्भिक कक्षाओं में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (FLN) को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निपुण भारत मिशन की शुरुआत की गई है।

निपुण भारत मिशन के माध्यम से विद्यार्थियों में सीखने की दक्षताओं का विकास करते हुए वर्ष 2026-27 तक प्रत्येक विद्यार्थी को वांछित दक्षताएँ प्राप्त कराने का लक्ष्य है।

इसके लिए गतिविधि आधारित शिक्षण, कक्षा-कक्षीय गतिविधियाँ तथा विद्यार्थियों की रुचि और संलग्नता बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट कार्यों को शामिल किया जाना है।

निपुण मेले के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, भाषायी एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।

Advertisement

🎯 निपुण मेले के उद्देश्य

  • विद्यार्थियों में भयमुक्त वातावरण निर्माण करना एवं सीखने को प्रोत्साहित करना।
  • विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मध्य गतिविधियों के माध्यम से समन्वय बढ़ाना।
  • विद्यार्थियों को अपने आपको प्रस्तुत करने व करके सीखने जैसे गुणों का विकास करना।
  • विद्यार्थियों को पठन प्रदर्शन करने के अवसर उपलब्ध करवाना।
  • रचनात्मकता, सृजनशीलता, कल्पनाशीलता, चिंतन, विश्लेषण, तुलना एवं अनुमान जैसे कौशलों का विकास करना।
  • निपुण भारत मिशन को प्रति समुदाय की समझ विकसित करना।
  • निपुण भारत मिशन के प्रचार-प्रसार हेतु गतिविधियों का आयोजन करना।
  • समुदाय में जागरूकता एवं सकारात्मक सोच के विकास हेतु साझा पहल करना।
  • समुदाय की अधिकाधिक भागीदारी के अवसर उपलब्ध करवाना।
  • मेले के रूप में विद्यार्थियों को सीखने के प्रतिफल आधारित आनंददायी वातावरण प्रदान करना।
  • विद्यार्थियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना।
  • अभिभावकों को ऐसी गतिविधियों से अवगत करवाना जिन्हें विद्यार्थी दैनिक दिनचर्या में कर सकें।
  • विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सहभागिता से आयोजित गतिविधियों की समझ विकसित करना।
  • ABL किट / TLM और पुस्तकालय की मुख्य गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण करना।
  • रीडिंग कैम्पेन (प्रखर 3.0) में किए गए कार्यों का प्रदर्शन करना।

🎪 प्रस्तावित गतिविधियाँ

निपुण मेला FLN आधारित थीम के अनुसार आयोजित किया जाएगा। मेले में विद्यार्थियों एवं मेंटर शिक्षकों के समन्वय से न्यूनतम पाँच प्रकार की गतिविधियों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

🏆 प्रतियोगिता: प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। गतिविधियाँ विद्यार्थियों के विकास के आयामों पर आधारित होंगी।
  • शारीरिक विकास: निशाना लगाना, क्लाइंब फोल्ड, कुर्सी दौड़, नींबू दौड़, जलेबी दौड़, गेंद पकड़ो-गेंद फेंको, रस्सी के अंदर-बाहर कूदना, गुब्बारा हवा में रखना आदि।
  • मानसिक / बौद्धिक विकास: देखो और बताओ, एप्पल किट आधारित पहेली खेल, हल करो और आगे बढ़ो, वर्ग पहेली, सुनकर जानो, डिजिटल गेम आदि।
  • गणितीय गतिविधियाँ: पहाड़े सुनाना, पाठ आधारित प्रश्नों को मौखिक रूप से हल करना, गणित की पहेली सुलझाना, आकृतियों के नाम बताना आदि।
  • सृजनात्मक विकास: मिट्टी या क्ले से खिलौने बनाना, पेंटिंग करवाना, कोलाज बनाना, थंब एंड थ्रेड पेंटिंग, स्वतंत्र पेंटिंग आदि।
  • भाषाई विकास: कहानी सुनाना व सुनाना, कहानियों की पुस्तक पढ़ना, कविता सुनाना, नई कहानी लिखना, कहानी को आगे बढ़ाना, कहानी पर आधारित नाटक मंचन, परिचर्चा, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कहानी के पात्रों से नई कहानी बनाना आदि।
  • पठन कौशल: ध्वनि पहचान / डिकोडिंग के खेल, साझा पठन, स्वतंत्र पठन, धाराप्रवाह पठन, समझ आधारित पाठ पर तथ्यात्मक एवं खुले छोर वाले प्रश्न, विस्तारित गतिविधियाँ तथा स्वतंत्र लेखन कार्य।
  • सामाजिक विकास: फैमिली ट्री, रिश्ते-नाते की पहचान, अभिभावक व भाई-बहन के साथ प्रतियोगिता, साझा चित्रकारी, कहानी लेखन, स्वरचित कविता पाठ आदि।
नोट: निपुण मेले में पूर्व प्राथमिक से कक्षा 5 तक के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को भाग लेने हेतु प्रेरित किया जाए।

📝 निपुण मेला 2026-27 हेतु पूर्व तैयारी

निपुण मेला अकादमी मेला है, जो विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखकर आयोजित किया जाना है। प्रत्येक PEEO / UCEEO विद्यालय को जिला एवं ब्लॉक स्तर से आवश्यक तैयारी हेतु निर्देशित किया जाएगा।

  • निपुण मेले का आयोजन FLN की गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास हेतु PEEO / UCEEO स्तर पर किया जाए।
  • मेले में उपयोग की जाने वाली सामग्री बजट प्रावधान में दिए गए विवरण के अनुसार क्रय की जाए। अतिरिक्त राशि / सामग्री की आवश्यकता होने पर भामाशाहों का सहयोग लिया जा सकता है।
  • स्टॉल पर गतिविधि एवं खेल कराने हेतु आवश्यक TLM चार्ट, पोस्टर, कोलाज आदि का निर्माण पूर्व में ही पूर्ण कर लिया जाए।
  • आवश्यकतानुसार PEEO / UCEEO द्वारा अपने परिषद के विद्यालयों से FLN मेंटर को मेले में लगाई जाने वाली स्टॉल के लिए विद्यार्थियों के सहयोग हेतु नामित किया जाए।
  • PEEO / UCEEO परिसर के कक्षा 1 से 5 के समस्त विद्यार्थियों तथा संबंधित आंगनवाड़ी के बालक-बालिका भी भाग लें।
  • गतिविधियों में सभी विद्यार्थियों को भाग लेने का अवसर दिया जाए।
  • स्टॉल की थीम के आधार पर प्रत्येक स्टॉल से विजेताओं को पुरस्कार दिया जाए।

📊 रिपोर्ट एवं प्रमाण-पत्र

  • PEEO / UCEEO पूरी प्रक्रिया का प्रतिवेदन फोटो एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र के साथ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजेंगे। (परिशिष्ट-1)
  • ब्लॉक स्तर से समेकित प्रतिवेदन एवं रिपोर्ट मय फोटोग्राफ मेले के आयोजन के 10 दिवस में जिला कार्यालय को भेजी जाएगी।
  • प्रत्येक स्तर पर आयोजित निपुण मेले के कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर को कार्य समाप्ति के 10 दिवस के अंदर भेजा जाना है।
  • प्रत्येक ब्लॉक से प्राप्त रिपोर्ट एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र को समेकित कर परिषद को भेजना होगा।

💰 वित्तीय प्रावधान — कुल ₹10,000

क्र.सं. विवरण राशि
1 शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण हेतु आवश्यक सामग्री क्रय, जैसे रंगीन कागज, चार्ट, कलर, क्ले, पिक्चर चार्ट इत्यादि ₹3,000
2 थीम आधारित स्टॉल निर्माण में सहयोगी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन सामग्री जैसे पानी की बोतल, पेन/पेंसिल, लंच बॉक्स, मोमेंटो शील्ड इत्यादि।
(पुरस्कार की संख्या अधिक होने पर भामाशाहों का सहयोग लिया जाए)
₹3,000
3 अल्पाहार — मेले में भाग लेने वाले विद्यार्थी, अध्यापक एवं अभिभावक ₹2,000
4 स्टॉल हेतु आवश्यकतानुसार टेंट सामग्री ₹2,000
कुल राशि ₹10,000

🏢 जिला स्तर के दायित्व

  • राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद से गतिविधि आयोजन हेतु स्वीकृति प्राप्त होने पर 3 दिवस में ब्लॉक, PEEO / UCEEO हेतु स्वीकृति जारी करना।
  • ब्लॉक एवं विद्यालय तक दिशा-निर्देशों की पहुँच सुनिश्चित करना।
  • मॉनिटरिंग हेतु जिला एवं समस्त ब्लॉक कार्यालयों पर प्रभारी नियुक्त करना।
  • निपुण मेले के प्रभावी आयोजन हेतु समस्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी गुणवत्ता के साथ मिलकर कार्ययोजना निर्माण करना।
  • निपुण मेले के आयोजन दिवस को प्रभावी मॉनिटरिंग करना।
  • प्रत्येक ब्लॉक से प्राप्त रिपोर्ट व उपयोगिता प्रमाण-पत्र को समेकित कर परिषद को भेजना।
  • प्रत्येक स्तर पर किए गए कार्य की रिपोर्ट परिषद को कार्य समाप्ति के 10 दिवस में भेजना।
  • व्यय की प्रविष्टियाँ पोर्टल पर करवाना सुनिश्चित करना।

🏫 ब्लॉक स्तर के दायित्व

  • गतिविधि आयोजन हेतु स्वीकृति प्राप्त होने पर 03 दिवस में PEEO / UCEEO हेतु स्वीकृति जारी करना।
  • PEEO / UCEEO विद्यालय तक दिशा-निर्देशों की पहुँच सुनिश्चित करना।
  • प्रत्येक विद्यालय से प्राप्त रिपोर्ट व उपयोगिता प्रमाण-पत्र को समेकित कर जिला स्तर को भेजना।
  • निपुण मेले के आयोजन दिवस को प्रभावी मॉनिटरिंग करना।
  • प्रत्येक PEEO / UCEEO से प्राप्त रिपोर्ट एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र को समेकित कर जिला कार्यालय को भेजना।
  • प्रत्येक स्तर पर किए गए कार्य की रिपोर्ट जिला कार्यालय को कार्य समाप्ति के 10 दिवस में भेजना।

🏫 PEEO / UCEEO स्तर के दायित्व

  • परिक्षेत्र के विद्यालयों के साथ समन्वय कर प्रभावी निपुण मेले का आयोजन करना।
  • परिक्षेत्र के समस्त विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करना।
  • निपुण मेले के आयोजन हेतु आवश्यक सामग्री, पुरस्कार एवं अल्पाहार की व्यवस्था सुनिश्चित करना।
  • PEEO / UCEEO निपुण मेला गतिविधि का प्रतिवेदन फोटो एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र के साथ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भेजना। (परिशिष्ट-1)
  • प्रत्येक स्तर पर किए गए कार्य की रिपोर्ट ब्लॉक कार्यालय को कार्य समाप्ति के 3 दिवस के अंदर भेजना।

⚠️ विशेष निर्देश

  • मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा ब्लॉक में निपुण मेला अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों में से श्रेष्ठ गतिविधियों का 5 से 10 मिनट का वीडियो बनाया जाए, जिसे भविष्य में आयोजित होने वाली गतिविधियों में संदर्भ के रूप में उपयोग किया जा सके।
  • उक्त वीडियो की सॉफ्ट कॉपी अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा संबंधित जिले को भेजी जाए।
  • जिस मद के लिए राशि उपलब्ध कराई जाए, व्यय उसी मद में किया जाए।
  • व्यय राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र निर्धारित प्रारूप में भिजवाना सुनिश्चित करें।
  • कार्यक्रम अंतर्गत व्यय राशि को PRABANDH PORTAL पर शीघ्र बुक कराया जाना सुनिश्चित करें।
  • राशि का उपयोग योजना के दिशानिर्देश, शिक्षा मंत्रालय की गाइडलाइन एवं लोक उपादन में पारदर्शिता अधिनियम 2012 एवं नियम 2013 तथा वित्तीय नियमों की पूर्ण पालना करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाए।
Budget Head:
Major Component: Quality Interventions
Sub Component: Foundational Literacy and Numeracy – FS
Activity: Foundational Literacy and Numeracy
Sub Activity: 3 – Teaching Learning Material (TLM) for Innovative pedagogies for PrePrimary/Balvatika, Class I to V (C6800)

👨‍👩‍👧‍👦 किनकी भागीदारी रहेगी?

  • पूर्व प्राथमिक से कक्षा 5 तक के विद्यार्थी।
  • PEEO / UCEEO क्षेत्र के सभी संबंधित विद्यालय।
  • संबंधित आंगनवाड़ी के बालक-बालिका।
  • शिक्षक एवं FLN मेंटर।
  • अभिभावक।
  • समुदाय की अधिकाधिक भागीदारी।
मुख्य बात: गतिविधियों में सभी विद्यार्थियों को भाग लेने का अवसर दिया जाना है तथा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सहभागिता को बढ़ावा दिया जाना है।

📄 परिशिष्ट-1 — गतिविधि प्रतिवेदन प्रपत्र

कार्यक्रम का नाम: निपुण मेला

आयोजन स्थल: __________________________

PEEO / UCEEO का नाम: __________________________

ब्लॉक: __________________    जिला: __________________

गतिविधि का प्रकार गतिविधि का विवरण
शारीरिक विकास आधारित गतिविधियाँ
मानसिक/बौद्धिक विकास आधारित गतिविधियाँ
गणितीय गतिविधियाँ
सृजनात्मक विकास आधारित गतिविधियाँ
भाषाई विकास आधारित गतिविधियाँ
सामाजिक विकास आधारित गतिविधियाँ

कुल शामिल विद्यालयों की संख्या कुल विद्यार्थियों की संख्या कुल शिक्षकों की संख्या कुल अभिभावकों की संख्या कुल प्रतिभागियों की संख्या

कोई केस स्टोरी / बेस्ट प्रैक्टिस:

____________________________________________________________

____________________________________________________________


उपयोगिता प्रमाण-पत्र

वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 में अनुमोदित गतिविधि के आयोजन हेतु प्रशासनिक स्वीकृति क्रमांक __________ दिनांक __________ की अनुपालना में विवरणानुसार राशि का उपयोग किया गया।

क्र.सं. गतिविधि का नाम वित्तीय स्वीकृति स्वीकृत राशि उपयोग राशि शेष राशि शेष का कारण
क्रमांक / दिनांक

📥 मूल दिशा-निर्देश PDF

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जारी मूल निपुण मेला दिशा-निर्देश सत्र 2026-27 यहाँ से डाउनलोड करें।

📄 मूल PDF डाउनलोड / देखें
🚀 ApniGovt App Download Kare
Latest Question Papers, Shivira Calendar, Result Updates aur Govt Jobs sabse pehle paaye 📲
📲 ApniGovt App Install Now
📢 Social Media par bhi jude

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top