Apni Govt

Mega PTM 16 मई 2026: राजस्थान के सभी स्कूलों में होगा विशेष आयोजन

Mega PTM 16 मई 2026: राजस्थान के सभी स्कूलों में होगा विशेष आयोजन

Advertisement

शिक्षा विभाग ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश, अभिभावकों की सहभागिता पर रहेगा विशेष फोकस

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक-अभिभावक बैठक (PTM) को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग के अनुसार 16 मई 2026 को राज्यभर के सभी सरकारी विद्यालयों में पहली Mega PTM आयोजित की जाएगी। इस बैठक में विद्यार्थियों की पढ़ाई, उपस्थिति, अनुशासन, बोर्ड परीक्षा तैयारी एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष चर्चा होगी।

Advertisement

📅 Mega PTM – 16 मई 2026

राजस्थान के सभी सरकारी विद्यालयों में आयोजित होगी पहली शिक्षक-अभिभावक बैठक

Mega PTM में क्या-क्या होगा?

  • विद्यालयों में प्रार्थना सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।
  • अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी जाएगी।
  • कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी।
  • ड्रॉपआउट एवं अनामांकित विद्यार्थियों को पुनः स्कूल से जोड़ने पर चर्चा होगी।
  • विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अनुशासन पर विशेष फोकस रहेगा।
  • राज्य सरकार की छात्र हित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
  • नशा मुक्ति अभियान एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
  • विद्यालयों में Reading Corner एवं पुस्तकालय को आकर्षक बनाने पर जोर रहेगा।
  • अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच व्यक्तिगत संवाद भी आयोजित होगा।
  • अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट पढ़ाने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
  • विद्यालयों को WhatsApp, SMS एवं आमंत्रण पत्र के माध्यम से अभिभावकों को सूचना देनी होगी।

विद्यालयों को दिए गए विशेष निर्देश

कार्य निर्देश
आमंत्रण अभिभावकों को समय से निमंत्रण पत्र भेजना
सूचना WhatsApp, SMS एवं स्कूल डायरी से जानकारी देना
व्यवस्था बैठक एवं पेयजल की उचित व्यवस्था
पोस्टर विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाना
निरीक्षण अधिकारियों द्वारा विद्यालय निरीक्षण
अपलोड शाला दर्पण पर अभिभावक उपस्थिति दर्ज करना

PTM 2026-27 की तीनों बैठकें

बैठक तिथि दिन
प्रथम PTM 16 मई 2026 शनिवार
द्वितीय PTM 21 नवम्बर 2026 शनिवार
तृतीय PTM 16 जनवरी 2027 शनिवार
महत्वपूर्ण: शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि Mega PTM केवल औपचारिक बैठक न होकर प्रभावी शिक्षक-अभिभावक संवाद का माध्यम बने तथा अधिक से अधिक अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

Mega PTM Poster Generator

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
Mega PTM 2026
📢 सभी अभिभावक अनिवार्य रूप से पधारें
16 मई 2026 को आयोजित Mega PTM में सभी अभिभावकों का हार्दिक स्वागत है।
📅 16 मई 2026 ⏰ प्रातः 08:00 बजे 📍 विद्यालय प्रांगण
🚀 ApniGovt App Download Kare
Latest Question Papers, Shivira Calendar, Result Updates aur Govt Jobs sabse pehle paaye 📲
📲 ApniGovt App Install Now
📢 Social Media par bhi jude

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top