Apni Govt

Khelo Rajasthan Games 2026 I खेलो राजस्थान गेम्स 2026

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की महत्वपूर्ण सूचना

खेलो राजस्थान गेम्स 2026

हर गाँव, हर खेल, हर खिलाड़ी

Advertisement

खेलें • जुड़ें • मुकाबला करें • आगे बढ़ें

Advertisement

“खेलो राजस्थान गेम्स 2026” के आयोजन के संबंध में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की घोषणा संख्या-66 के अनुपालन में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर प्रदेश में पारंपरिक खेलों को शामिल करते हुए ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर खेलो राजस्थान गेम्स का आयोजन किया जाना है।

इसका शुभारम्भ 01 दिसंबर 2026 से प्रस्तावित है। प्रथम चरण में वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी एवं तीरंदाजी खेलों की प्रतियोगिताएं 01 दिसंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

📄 खेलो राजस्थान गेम्स 2026 Official PDF

पूरी सरकारी सूचना, आयोजन की तारीख, खेल, चरण, समितियां, रजिस्ट्रेशन एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी PDF में देखें।

📥 Official PDF देखें

🏆 खेलो राजस्थान गेम्स 2026 – मुख्य बातें

01 दिसंबर 2026 खेलो राजस्थान गेम्स का प्रस्तावित शुभारम्भ
सभी आयु वर्ग सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी पंजीयन करवाकर खेलों में भाग ले सकते हैं।
ग्राम से राज्य तक ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजन।
12 खेल तीन चरणों में 12 खेलों को शामिल किया गया है।

📍 आयोजन किन स्तरों पर होगा?

खेलो राजस्थान गेम्स का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर तथा शहरी क्षेत्र में नगर पालिका/नगर परिषद/नगर निगम, जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा।

Advertisement

📅 ग्रामीण क्षेत्र में प्रतियोगिताओं की अवधि

प्रतियोगिता अवधि
ग्राम पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 26 दिन
ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 10 दिन
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 05 दिन
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 05 दिन
कुल 46 दिन

🏙️ शहरी क्षेत्र में प्रतियोगिताओं की अवधि

प्रतियोगिता अवधि
नगर पालिका/नगर परिषद/नगर निगम स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 14 दिन
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 05 दिन
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 05 दिन
कुल 24 दिन

🏅 खेलो राजस्थान गेम्स 2026-27 के तीन चरण

चरण खेल दिनांक दिवस
चरण I वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी एवं तीरंदाजी 01 दिसंबर 2026 – 15 जनवरी 2027 46
चरण II कबड्डी, फुटबॉल, जुडो एवं शूटिंग 01 अप्रैल 2027 – 15 मई 2027
(संभावित)
45
चरण III खो-खो, कुश्ती, बास्केटबॉल एवं सत्तोलिया 15 अगस्त 2027 – 30 सितंबर 2027
(संभावित)
47

🏃 खेलो राजस्थान में शामिल 12 खेल

🏐 वॉलीबॉल
🏃 एथलेटिक्स
🪢 रस्साकशी
🏹 तीरंदाजी
🤼 कबड्डी
⚽ फुटबॉल
🥋 जुडो
🎯 निशानेबाजी
🏃 खो-खो
🤼 कुश्ती
🏀 बास्केटबॉल
🏃 सत्तोलिया

🎯 खिलाड़ियों को क्या मिलेगा?

गाँव-गाँव तक खेल ग्राम पंचायत से हर उम्र के बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ना।
तय ढांचे में मुकाबले ग्राम स्तर से राज्य स्तर तक चरणबद्ध प्रतियोगिताएं।
खिलाड़ियों को सुविधा प्रतियोगिता के दौरान रहने, खाने और अन्य जरूरतों की व्यवस्था।
टीम प्रबंधन जहाँ जरूरी हो, टीम मैनेजर, कोच/सहायक कोच और वार्डन की व्यवस्था।
खेल संघों का साथ तकनीकी सहयोग और आयोजन के लिए राज्य खेल संघों की भागीदारी।
सम्मान और पुरस्कार श्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं पदक।

📝 आपका सफर – Registration से सम्मान तक

01. रजिस्ट्रेशन आधिकारिक पोर्टल पर पंजीयन।
02. मुकाबला स्थानीय और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी।
03. प्रशिक्षण चुने हुए खेलों पर विशेषज्ञों की देखरेख में प्रशिक्षण।
04. नाम रोशन करें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर।

👥 ग्राम पंचायत स्तर की समिति

  • सरपंच ग्राम पंचायत – संयोजक
  • प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक राजकीय विद्यालय – सदस्य
  • ग्राम सचिव, ग्राम पंचायत – सदस्य
  • शारीरिक शिक्षक – सदस्य

ग्राम पंचायत स्तर समिति के प्रमुख कार्य

  • खिलाड़ियों को पंजीकरण हेतु प्रोत्साहित करना एवं पंजीकरण करवाना।
  • खेलों का प्रचार-प्रसार करना।
  • राज्य ग्राम की टीमों का चयन करना।
  • रेफरी की व्यवस्था एवं खेल मैदानों का चिन्हीकरण।
  • पंचायत स्तर पर खेलों के आयोजन की तैयारी एवं व्यवस्था।
  • एक सेट खेल उपकरण का क्रय।
  • ग्राम पंचायत की टीम का चयन कर ब्लॉक स्तर पर भाग लेने की व्यवस्था करना।
  • सांस्कृतिक संध्या तथा राजकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार।

🏢 ब्लॉक स्तर पर समिति

  • उपखण्ड अधिकारी, पंचायत समिति – संयोजक
  • उप पुलिस अधीक्षक – सदस्य
  • ब्लॉक विकास अधिकारी, पंचायत समिति – सदस्य
  • ब्लॉक शिक्षा अधिकारी – सदस्य
  • विकास एवं पंचायती राज विभाग का प्रतिनिधि – सदस्य
  • जिला खेल अधिकारी का प्रतिनिधि – सदस्य
  • शारीरिक शिक्षक – सदस्य

ब्लॉक स्तर समिति के प्रमुख कार्य

  • खेलों का प्रचार-प्रसार करना।
  • ब्लॉक स्तर पर खेलों की तैयारी एवं आयोजन।
  • रेफरी की व्यवस्था एवं खेल मैदानों का चिन्हीकरण।
  • दो सेट खेल उपकरणों का क्रय।
  • ब्लॉक स्तर पर उचित समय पर भोजन एवं पानी की व्यवस्था।
  • विजेता टीमों की जिला स्तर पर भाग लेने की व्यवस्था।
  • सांस्कृतिक संध्या तथा राजकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार।

🏙️ नगर पालिका/नगर परिषद/नगर निगम स्तर

  • जिला कलेक्टर/उपखण्ड अधिकारी – संयोजक
  • E.O. नगर पालिका/CEO – सदस्य
  • उप पुलिस अधीक्षक – सदस्य
  • ब्लॉक शिक्षा अधिकारी/CDEO – सदस्य
  • विकास एवं पंचायती राज विभाग का प्रतिनिधि – सदस्य
  • जिला खेल अधिकारी का प्रतिनिधि – सदस्य

🥇 खेलो राजस्थान पदक तालिका

श्रेणी स्वर्ण रजत कांस्य कुल
व्यक्तिगत स्पर्धाएं 36 36 36 108
टीम स्पर्धाएं 14 141 14 42
कुल पदक 50 50 50 150
महत्वपूर्ण: पदक तालिका में टीम स्पर्धाओं की रजत संख्या आधिकारिक PDF में “141” के रूप में छपी हुई है। वेबसाइट पोस्ट में इसे जानबूझकर PDF के अनुसार ही रखा गया है।

📊 खेलो राजस्थान का पिरामिड

राज्य लगभग 9,100 खिलाड़ियों की भागीदारी
जिला 1 लाख से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी
शहरी स्थानीय निकाय 628 निकायों में मुकाबले
ब्लॉक 379 ब्लॉकों में मुकाबले
पंचायत 11,341 ग्राम पंचायतों की भागीदारी
प्रदेशव्यापी लक्ष्य 70 लाख प्रदेशवासियों की खेलो राजस्थान में सहभागिता

📲 खेलो राजस्थान Games 2026 Registration

सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी अपना पंजीयन करवाकर खेलो राजस्थान गेम्स में भाग ले सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीयन के लिए आधिकारिक पोर्टल उपलब्ध कराया गया है। खिलाड़ी ऑनलाइन विवरण भरकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं अथवा अपने नजदीकी जिला खेल कार्यालय में पंजीकरण करवा सकते हैं।

Official Registration Portal:
khelorajasthan.rajasthan.gov.in

🤝 कार्यक्रम के साझेदार विभाग

  • युवा मामले एवं खेल विभाग
  • पंचायती राज विभाग
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग
  • राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद
  • स्थानीय निकाय निदेशालय
  • सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग

📞 राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद

पता:
सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर – 302001

हेल्पलाइन एवं संपर्क नम्बर:
0141-2923966

ईमेल:
rsscjaipur@rajasthan.gov.in

वेबसाइट:
rssc.rajasthan.gov.in

🏆 खेलो राजस्थान गेम्स 2026

खेलें • जुड़ें • मुकाबला करें • आगे बढ़ें

रजिस्ट्रेशन और पूरी सरकारी जानकारी के लिए Official PDF जरूर देखें।

📄 पूरी Official PDF देखें

🚀 ApniGovt App Download Kare
Latest Question Papers, Shivira Calendar, Result Updates aur Govt Jobs sabse pehle paaye 📲
📲 ApniGovt App Install Now
📢 Social Media par bhi jude

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top