Apni Govt

District Level Ambedkar Award 2024

District Level Ambedkar Award 2024

राजस्थान सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर, दिनांक-19.02.2024

विज्ञप्ति

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती (दिनांक-14, अप्रेल 2024) के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति जिला स्तरीय अम्बेडकर पुरस्कार

District Level Ambedkar Award  दिये जाने है। इस पुरस्कार में केवल प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा, नकद राशि नहीं दी जायेगी।  अतः पुरस्कारों के लिए निम्नानुसार प्रस्ताव/ आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं:-

WWW.APNIGOVT.COM

Ambedkar Award

जिला स्तरीय अम्बेडकर  सामाजिक सेवा पुरस्कार 2024

पात्रता की शर्तें / बिन्दु

  • व्यक्ति संबंधित जिले का मूल निवासी हो / संस्था राजस्थान में पंजीकृत हो।
  • उप खण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा उत्तम चरित्र एवं प्रतिष्ठा का प्रमाण-पत्र।
  • संस्था/ व्यक्ति कम से कम 5 वर्ष से पंजीकृत होकर अनुसूचित जातियों/

           जनजातियों की सामाजिक सेवा में कार्यरत रहा हो।

  • सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भारत सरकार/ राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ

         लक्षित वर्ग तक पहुँचाने में संस्था/ व्यक्ति की उल्लेखनीय भूमिका/ योगदान रहा हो।

  • संस्था/ व्यक्ति द्वारा समाज से आर्थिक सहायता लेकर अथवा

          स्वयं के स्त्रोतों से वचित वर्ग के लिए कार्य किये गये हो।

  • पुरस्कार में केवल प्रशस्ति पत्र

जिला स्तरीय अम्बेडकर महिला कल्याण पुरस्कार 2024

पात्रता की शर्तें / बिन्दु

  •  महिला संबंधित जिले की मूल निवासी हो/ संस्था राजस्थान में पंजीकृत हो।
  •  उप खण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा उत्तम चरित्र एवं प्रतिष्ठा का प्रमाण-पत्र।
  • संस्था/ महिला कम से कम 4 वर्ष से पंजीकृत होकर अनुसूचित जातियों/

         जनजातियों की महिलाओं के उत्थान हेतु कार्यरत रही हो।

  • महिला उत्थान के क्षेत्रों में भारत सरकार/ राज्य सरकार द्वारा संचालित

           योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुंचाने में संस्था/ महिला का उल्लेखनीय योगदान रहा हो।

  • संस्था/ महिला द्वारा समाज से आर्थिक सहायता लेकर अथवा स्वयं के

           स्त्रोतों से वचित वर्ग के लिए कार्य किये गये हो।

  • पुरस्कार में केवल प्रशस्ति पत्र

जिला स्तरीय अम्बेडकर न्याय पुरस्कार 2024

पात्रता की शर्तें / बिन्दु

  • अधिवक्ता संबंधित जिले का मूल निवासी हो।
  • जिला कलक्टर तथा जिला सेशन न्यायाधीश द्वारा उत्तम चरित्र एवं प्रतिष्ठा का प्रमाण-पत्र।

(प्रत्येक का पृथक पृथक प्रमाण पत्र)।

  • अधिवक्ता द्वारा कम से कम 10 वर्ष से वकालात हेतु पंजीकृत होकर

           अनुसूचित जाति/ जनजाति के व्यक्तियों के न्यायिक प्रकरणों में अधीनस्थ, जिला न्यायालय निःशुल्क /

            न्यून शुल्क पर पैरवी की गई हो। ऐसे प्रकरणों का निर्णयों सहित विवरण तथा इन निर्णयों से हुए प्रभाव।

  • अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों एवं राजकीय सेवाओं के कार्मिकों

          के लिये प्रचलित अधिनियमों/ नियमों में कोई संशोधन करवाया हो/ नये

          अधिनियम/नियम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई हो।

  • पुरस्कार में केवल प्रशस्ति पत्र

नोटः-

  • आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में दिनांक 29.02.2024 तक डाक द्वारा अथवा
  • व्यक्तिशः संबंधित जिले के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं।
  • निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किये जाऐंगे।
  • गत वर्षों में पुरस्कृत संस्था/ व्यक्ति आवेदन नहीं करें।
  • आवेदन पत्र विभागीय वेबसाईट www.sje.rajasthan.gov.in एवं
  • जिले के जिलाधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं।
  • अधिक जानकारी हेतु संबंधित जिला कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

(जगजीत सिंह मोंगा) निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव

State  Level Ambedkar Award 2024

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती (दिनांक 14 अप्रैल, 2024) के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति राज्य स्तरीय अम्बेडकर पुरस्कार दिये जाने हैं। अतः पुरस्कारों के लिए निम्नानुसार प्रस्ताव मय जिला कलेक्टर / जिला एवं सेशन न्यायाधीश की अभिशंषा आमंत्रित किये जाते हैं

Ambedkar award

 राज्य स्तरीय अम्बेडकर  सामाजिक सेवा पुरस्कार

पात्रता की शर्तें / बिन्दु

  • व्यक्ति राजस्थान का मूल निवासी हो/ संस्था राजस्थान में पंजीकृत हो।
  • जिला कलक्टर द्वारा उत्तम चरित्र एवं प्रतिष्ठा का प्रमाण-पत्र ।
  • संस्था/व्यक्ति अनुसूचित जातियों, जनजातियों की सामाजिक सेवा में कार्यरत रहा हो।
  • सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भारत सरकार / राज्य सरकार द्वारा संचालित

योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुँचाने में उल्लेखनीय भूमिका / योगदान रहा हो।

  •  आवेदनकर्ता की आयु 40 वर्ष से अधिक हो तथा संस्था कम से कम 5 वर्ष से अधिक समय से पंजीकृत हो।
  •  संस्था / व्यक्ति द्वारा समाज से आर्थिक सहायता लेकर अथवा स्वयं के स्त्रोतों से वंचित वर्ग के लिए कार्य किये गये हों।
  • राशि रूपये1.00 लाख प्रशस्ति पत्र

 राज्य स्तरीय अम्बेडकर महिला कल्याण पुरस्कार

पात्रता की शर्तें / बिन्दु

  •  राजस्थान की मूल निवासी हो / संस्था राजस्थान में पंजीकृत हो।
  •  जिला कलक्टर द्वारा उत्तम चरित्र एवं प्रतिष्ठा का प्रमाण-पत्र ।
  • संस्था / महिला अनुसूचित जातियों/जनजातियों की महिलाओं के उत्थान हेतु कार्यरत रही हो।
  • महिला उत्थान के क्षेत्रों में भारत सरकार / राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुँचान में उल्लेखनीय योगदान रहा हो।
  • आवेदनकर्ता महिला की आयु 40 वर्ष से अधिक हो तथा संस्था कम से कम 4 वर्ष से अधिक समय से पंजीकृत हो।
  • संस्था / महिला द्वारा समाज से आर्थिक सहायता लेकर अथवा स्वयं के स्त्रोतों से वंचित वर्ग के लिये कार्य किये गये हों।
  • राशि रूपये 51,000 एवं प्रशस्ति पत्र

 राज्य स्तरीय अम्बेडकर न्याय पुरस्कार

  • .अधिवक्ता राजस्थान का मूल निवासी हो।
  • जिला कलक्टर तथा जिला सेशन न्यायाधीश द्वारा उत्तम चरित्र एवं प्रतिष्ठा का प्रमाण-पत्र। (प्रत्येक का पृथक-पृथक प्रमाण पत्र)
  • अधिवक्ता द्वारा कम से कम 10 वर्ष से वकालत हेतु पंजीकृत होकर अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों के न्यायिक प्रकरणों में अधीनस्थ, उच्च एवं उच्चतम न्यायालय में निशुल्क / न्यून शुल्क पर पैरवी कर ऐसे प्रकरणों का निर्णयों सहित विवरण तथा इन निर्णयों से हुए प्रभाव।
  • अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों एवं राजकीय सेवाओं के कार्मिकों के लिये प्रचलित अधिनियमों / नियमों में कोई संशोधन करवाया हो / नये अधिनियम / नियम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई हो।
  • राशि रूपये 51,000 एवं प्रशस्ति पत्र

नोटः-

  • आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में निदेशालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,

जी 3/1 राजमहल रेजीडेन्सी क्षेत्र जयपुर के पते पर दिनांक 29.02.2024 तक डाक द्वारा अथवा व्यक्तिशः जमा कराए जा सकते हैं।

  • निर्धारित समय के पश्चात् प्राप्त आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किये जाएँगे।
  • गत वर्षों में पुरस्कृत संस्था / व्यक्ति आवेदन नहीं करें।
  • आवेदन पत्र विभागीय वेबसाईट www. sje.rajasthan.gov.in एवं संबंधित जिले के जिलाधिकारी, सान्याअवि के कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं।
  • अधिक जानकारी हेतु दूरभाष नं० 0141-2220194 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

(जगजीत सिंह मोंगा) निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव

राज्य स्तरीय अम्बेडकर पुरस्कार
  • जिला स्तरीय अम्बेडकर पुरस्कार विज्ञप्ति
पीडीऍफ़
  •  राज्य स्तरीय अम्बेडकर पुरस्कार विज्ञप्ति
पीडीऍफ़
  • राज्य स्तरीय अम्बेडकर  सामाजिक सेवा पुरस्कार
 आवेदन फॉर्म पद(पीडीऍफ़ का पेज न  6)
  • राज्य स्तरीय अम्बेडकर महिला कल्याण पुरस्कार

 आवेदन फॉर्म पद(पीडीऍफ़ का पेज न  7)
  • राज्य स्तरीय अम्बेडकर न्याय पुरस्कार
 आवेदन फॉर्म पद(पीडीऍफ़ का पेज न  8)
  • आवेदन पत्र विभागीय वेबसाईट
www.sje.rajasthan.gov.in
जिला स्तरीय अम्बेडकर पुरस्कार
  • जिला स्तरीय अम्बेडकर पुरस्कार विज्ञप्ति
पीडीऍफ़
  • जिला स्तरीय अम्बेडकर  सामाजिक सेवा पुरस्कार
 आवेदन फॉर्म पद(पीडीऍफ़ का पेज न  4)
  • जिला स्तरीय अम्बेडकर महिला कल्याण पुरस्कार
 आवेदन फॉर्म पद(पीडीऍफ़ का पेज न  5)
  • जिला स्तरीय अम्बेडकर न्याय पुरस्कार
 आवेदन फॉर्म पद(पीडीऍफ़ का पेज न  6)
  • आवेदन पत्र विभागीय वेबसाईट
www.sje.rajasthan.gov.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top