Apni Govt

Class 8 SST Half Yearly Exam Question Paper 2025-26 Download PDF

Class 8 SST Half Yearly Exam Question Paper 2025-26 यहाँ से डाउनलोड करें। यह पेपर NCERT नए सिलेबस के अनुसार बनाया गया है, जिसमें History, Geography और Civics के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं जो हर साल परीक्षा में पूछे जाते हैं। अगर आप Class 8 Social Science half yearly paper, important questions, sample paper PDF या model paper 2025-26 देख रहे हैं तो यह पेपर आपकी तैयारी को आसान और मजबूत बनाएगा। इस पेपर से छात्र तेज़ revision कर सकते हैं और परीक्षा में अच्छे अंक पा सकते हैं।

कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान — अर्द्धवार्षिक (50 अंक) — Generator + PDF
[Your School Name Here] अर्द्धवार्षिक परीक्षा – 2025-26 कक्षा: VIII | विषय: सामाजिक विज्ञान (NCERT/RBSE) समय: 2 घंटे | अधिकतम अंक: 50

भाग–A — वस्तुनिष्ठ (Q.1–Q.8) [1×8 = 8]
Q.1 ‘उपनिवेशीकरण’ का अर्थ है—
  • किसी देश का दूसरे पर वर्चस्व
  • औद्योगिकीकरण
  • व्यावसायीकरण
  • वैश्वीकरण
  • Q.2 ‘बेवड़’ शब्द किस प्रकार की कृषि के लिए प्रयुक्त स्थानीय नाम है—
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • कर्नाटक
  • ओडिशा
  • Q.3 निम्न में से कौन सा मृदा-अपक्षय का कारण नहीं है—
  • वनीकरण
  • वनों की कटाई
  • अत्यधिक चराई
  • अधिक कीटनाशक
  • Q.4 तीव्र ढाल पर मृदा कटाव रोकने की सर्वश्रेष्ठ पद्धति—
  • सीढ़ीदार कृषि
  • मल्चिंग
  • शेल्टर बेल्ट
  • रॉक डैम
  • Q.5 मौलिक अधिकारों का प्रवर्तन सुनिश्चित करता है—
  • विधायिका
  • कार्यपालिका
  • नगरपालिका
  • न्यायपालिका
  • Q.6 उपभोक्ता वह है जो—
  • वस्तु/सेवा का उपभोग करता है
  • व्यापार करता है
  • श्रम करता है
  • निवेश करता है
  • Q.7 अस्पृश्यता समाप्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद—
  • 14
  • 17
  • 19
  • 21
  • Q.8 ‘जननी एक्सप्रेस’ योजना संबंधित है—
  • कृषि
  • ग्रामीण विकास
  • समुदाय भागीदारी
  • मातृत्व व नवजात शिशु देखभाल
  • भाग–B — अति लघु उत्तर (Q.9–Q.14) [6×2 = 12]
    Q.9 1765 में बंगाल की दीवानी मिलने के बाद कंपनी को क्या लाभ हुआ? (2)
    Q.10 रिक्त स्थान भरिए (शब्द-भंडार: संसाधन, असमान, भीतर-बाहर, जनसंख्या पिरामिड): (2)
    (i) लोग प्रकृति के उपहारों को _____ में बदलते हैं।
    (ii) विश्व जनसंख्या का वितरण अत्यन्त _____ है।
    (iii) आवागमन (Migration) का अर्थ लोगों का किसी क्षेत्र के _____ आवागमन से है।
    (iv) _____ निर्भर जनसंख्या भी दर्शाता है।
    Q.11 मिलान कीजिए: (2)
    AB
    (a) जनगणना(1) चित्तौड़गढ़
    (b) अभयारण्य(2) जनसंख्या आंकड़ा-संग्रह
    (c) विजय स्तम्भ(3) संरक्षित आवास
    (d) सर्वाधिक साक्षर जिला (2011)(4) कोटा
    Q.12 सही (✓) / गलत (✗) लिखिए: (2)
    (i) अनुच्छेद 17 अस्पृश्यता समाप्त करता है।
    (ii) जल का अधिकार अनुच्छेद 21 (जीवन के अधिकार) का हिस्सा है।
    (iii) स्वच्छ जल व स्वच्छता सतत विकास लक्ष्य (SDGs) हैं।
    (iv) ओस्ट्रासाइज़ (बहिष्कृत) करना खुली अभिव्यक्ति की अनुमति देना है।
    Q.13 मृदा संरक्षण के कोई दो उपाय लिखिए। (2)
    Q.14 SVEEP क्या है? इस कार्यक्रम के दो उद्देश्य लिखिए। (2)
    भाग–C — लघु उत्तर (Q.15–Q.19) [5×3 = 15]
    Q.15 प्राकृतिक संसाधन क्या हैं? उपयुक्त उदाहरण सहित वर्गीकरण लिखिए। (3)
    Q.16 भारत एवं अमेरिका की कृषि पद्धतियों में चार अन्तर लिखिए। (3)
    Q.17 चुनाव के अतिरिक्त, सरकार के कार्यों के समर्थन/विरोध के चार लोकतांत्रिक तरीके समझाइए। (3)
    Q.18 “स्वतंत्र न्यायपालिका लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।” कथन का समर्थन कीजिए। (3)
    Q.19 राजस्थान के हस्तकरघा उद्योग पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (3)
    भाग–D — दीर्घ उत्तर (Q.20–Q.21) [3×5 = 15]
    Q.20 लॉर्ड डलहौज़ी की नीतियों ने भारतीय शासकों में असंतोष कैसे उत्पन्न किया— स्पष्ट कीजिए। अथवा 1857 के विद्रोह के राजस्थान में प्रमुख केंद्रों एवं नेतृत्व का वर्णन कीजिए। (5)
    Q.21 वन्यजीव संरक्षण हेतु उपाय लिखिए। अथवा भोपाल गैस त्रासदी जैसी औद्योगिक आपदाओं को कम करने के उपाय सुझाइए। (5)
    Q.22. राजस्थान के मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को चिन्हित कीजिए: (5)
    1. धौलपुर
    2. गंगानगर
    3. रामदेवरा
    4. जयपुर
    5. जैसलमेर

    Class 8 Half Yearly Paper 2025

    Daily Teacher Dashboard 2025 – राजस्थान शिक्षकों के लिए जरूरी लिंक

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top