Advertisement
यहाँ आपको NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित Class 7 Science Annual Exam Paper, मॉडल पेपर, सैंपल पेपर और महत्वपूर्ण प्रश्नों का प्रिंट योग्य संस्करण उपलब्ध कराया गया है। इस प्रश्नपत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्न, व्याकरण, अपठित गद्यांश, लेखन कौशल और पत्र लेखन जैसे सभी महत्वपूर्ण खंड शामिल हैं। छात्र इस Class 7 Science Question Paper PDF को डाउनलोड करके परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकते हैं और अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। यह वार्षिक प्रश्नपत्र विद्यालय परीक्षा, अभ्यास और टेस्ट तैयारी के लिए पूरी तरह उपयोगी और लेटेस्ट सिलेबस पर आधारित है।
[विद्यालय का नाम]
वार्षिक परीक्षा 2025-26
कक्षा 7 | विषय विज्ञान
दिनांक :
समय: 2:30 घंटे | पूर्णांक: 70
खंड A – वस्तुनिष्ठ प्रश्न (10 अंक)
प्रश्न 1. पौधों में भोजन बनाने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
A. श्वसन
B. प्रकाश संश्लेषण
C. पाचन
D. उत्सर्जन
प्रश्न 2. कपास से क्या प्राप्त होता है?
A. लकड़ी
B. तेल
C. रेशा
D. भोजन
प्रश्न 3. शाकाहारी जीव किसे कहते हैं?
A. जो मांस खाते हैं
B. जो दोनों खाते हैं
C. जो पौधे खाते हैं
D. जो कुछ नहीं खाते
प्रश्न 4. ऊष्मा किस दिशा में प्रवाहित होती है?
A. दोनों ओर
B. कहीं नहीं
C. ठंडी से गर्म की ओर
D. गर्म से ठंडी वस्तु की ओर
प्रश्न 5. कौन-सी मिट्टी पानी अधिक रोकती है?
A. रेतीली मिट्टी
B. दोमट मिट्टी
C. कंकरीली मिट्टी
D. चिकनी मिट्टी
प्रश्न 6. श्वसन का मुख्य अंग कौन है?
A. मस्तिष्क
B. फेफड़े
C. पेट
D. हृदय
प्रश्न 7. अम्ल का स्वाद कैसा होता है?
A. मीठा
B. नमकीन
C. खट्टा
D. कड़वा
प्रश्न 8. पौधों में जल का परिवहन किसके द्वारा होता है?
A. पत्ती
B. फूल
C. तना
D. फल
प्रश्न 9. घर्षण किस प्रकार का बल है?
A. गुरुत्व बल
B. संपर्क बल
C. चुंबकीय बल
D. असंपर्क बल
प्रश्न 10. वर्षा जल संरक्षण क्या कहलाता है?
A. जल प्रदूषण
B. जल परिवहन
C. जल संचयन
D. जल वाष्पीकरण
खंड B – अति लघु उत्तरीय प्रश्न (12 अंक)
प्रश्न 11. प्रकाश संश्लेषण क्या है? (2)
प्रश्न 12. उतल व अवतल लेंस में अंतर लिखिए। (2)
प्रश्न 13. विद्युत धारा के दो प्रभाव लिखिए। (2)
प्रश्न 14. श्वसन क्यों आवश्यक है? (2)
प्रश्न 15. अम्ल क्या होते हैं? (2)
प्रश्न 16. स्पीडोमीटर व ओडोमीटर में अंतर लिखिए। (2)
खंड C – लघु उत्तरीय प्रश्न (16 अंक)
प्रश्न 17. पौधों में पोषण की प्रक्रिया समझाइए। (4)
प्रश्न 18. बीजों के प्रकीर्णन की विभिन्न विधियाँ लिखिए। (4)
प्रश्न 19. ऊष्मा के संचरण के तरीके लिखिए। (4)
प्रश्न 20. अलैंगिक जनन की विभिन्न विधियाँ लिखिए। (4)
खंड D – दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (18 अंक)
प्रश्न 21. वायु मंडल में ऑक्सिजन और कार्बन-डाई-ऑक्साइड के बीच संतुलन को बनाये रखने में वनों कि भूमिका को समझाइये(6)
प्रश्न 22. अम्ल, क्षार और लवण समझाइए। (6)
प्रश्न 23. मानव उत्सर्जन तंत्र का सचित्र वर्णन कीजिए। (6)
खंड E – आरेख आधारित प्रश्न (14 अंक)
प्रश्न 24. मानव हृदय का आरेख बनाइए। (7)
प्रश्न 25. परागण किसे कहते हैं? स्व-परागण एवं पर-परागण का सचित्र वर्णन कीजिए। (7)
अथवा
प्रश्न 25. स्वच्छता के सन्दर्भ में एक सक्रिय नागरिक के रूप में अपनी भूमिका को समझाइये (7)
प्रश्न 25. परागण किसे कहते हैं? स्व-परागण एवं पर-परागण का सचित्र वर्णन कीजिए। (7)
अथवा
प्रश्न 25. स्वच्छता के सन्दर्भ में एक सक्रिय नागरिक के रूप में अपनी भूमिका को समझाइये (7)
www.apnigovt.com
Class 7 Science Annual Exam 2025-26 I कक्षा 7 विज्ञान पेपर 2026
📢 Latest Question Papers & Govt Updates ke liye Follow Karein
Free worksheets, exams PDFs aur important updates sabse pehle paane ke liye


