Apni Govt

Class 7 Math Half Yearly Exam Paper 2025-26 PDF

Class 7 Math Half Yearly Exam Paper 2025-26 यहाँ से डाउनलोड करें। यह पेपर NCERT नए सिलेबस के अनुसार बनाया गया है, जिसमें Integers, Fractions & Decimals, Algebraic Expressions, Ratio–Proportion, Geometry, Mensuration और Most Important गणित प्रश्न शामिल हैं। अगर आप Class 7 Maths half yearly paper, important questions, model paper 2025-26 या Maths sample paper PDF खोज रहे हैं, तो यह पेपर आपकी तैयारी के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है। इस PDF से छात्र तेज़ी से revision कर सकते हैं और परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं।

Class 7 Mathematics Half-Yearly Paper (Generator + PDF)
[Your School Name Here] अर्द्धवार्षिक परीक्षा – 2025-26 कक्षा: VII | विषय: गणित समय: 2 घण्टे | अधिकतम अंक: 35

भाग–I — बहुविकल्पी (Q.1) [1×6 = 6]
Q.1 निम्न प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तरपुस्तिका में लिखिए—
(i) (-18) + (-18) का मान —
  • -36
  • 36
  • -18
  • 0
  • (ii) यदि x + 3 = 7, तो x =
  • 2
  • 3
  • 12
  • 4
  • (iii) दो सम्पूरक कोणों (complementary) का योग —
  • 60°
  • 90°
  • 120°
  • 180°
  • (iv) समबाहु त्रिभुज का प्रत्येक कोण —
  • 90°
  • 60°
  • 120°
  • 180°
  • (v) 5, 7, 9, 10, 11 का माध्यक —
  • 11
  • 7
  • 9
  • 5
  • (vi) 18 का 2/3 होगा —
  • 12
  • 18
  • 27
  • 20/3
  • भाग–II — रिक्त स्थान (Q.2) [1×5 = 5]
    Q.2 रिक्त स्थान भरिए—
    (i) एक त्रिभुज जिसकी कोई दो भुजाएँ समान हों, ______ त्रिभुज कहलाता है।
    (ii) दो ऋणात्मक पूर्णांकों का गुणनफल एक ______ पूर्णांक होता है।
    (iii) 3/7 का व्युत्क्रम ______ होगा।
    (iv) दो पूरक कोणों के मापों का योग ______ होता है।
    (v) त्रिभुज के तीनों कोणों का योग ______ होता है।
    भाग–III — लघु उत्तर (Q.3–Q.10) [किसी भी 5 × 2 = 10]
    Q.3 ज्ञात कीजिए— (a) 3/5 – 1 1/4 (b) 2/7 – 7/9
    Q.4 “x के तिगुने में 14 का योग 35 है।” इसे समीकरण के रूप में लिखकर x का मान ज्ञात कीजिए।
    Q.5 यदि 6, 8, 5, x और 4 का माध्य 7 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    Q.6 मान ज्ञात कीजिए— (i) 50 ÷ (−5) (ii) (−15) + 0 + (−18)
    Q.7 ऐसा कोण ज्ञात कीजिए जो अपने पूरक (complement) के बराबर हो।
    Q.8 एक त्रिभुज के कोणों का अनुपात 2 : 3 : 4 है। तीनों कोणों की माप ज्ञात कीजिए।
    Q.9 निम्न भिन्नों को प्रतिशत में बदलिए— (a) 1/8 (b) 2/7
    Q.10 परिभाषित कीजिए— (a) समबाहु त्रिभुज (b) समकोण त्रिभुज
    भाग–IV — मध्य-लंबाई उत्तर (Q.11–Q.15) [किसी भी 3 × 3 = 9]
    Q.11 निम्न समीकरणों को हल कीजिए— (a) 10p = 100 (b) 7/15 = a/5 (c) 4x − 8 = 20
    Q.12 निम्न को मिश्रित भिन्न में बदलिए— (a) 78/5 (b) 63/4 (c) 39/2
    Q.13 त्रिभुज ABC में AB और BC लम्बवत हैं (∠B = 90°). यदि AB = 6 cm और BC = 8 cm, तो—
    (i) AC की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    (ii) ∠A तथा ∠C के माप ज्ञात कीजिए (निकटतम डिग्री में)।
    (कार्य लिखें)
    Q.14 △PQR एक समकोण त्रिभुज है जिसमें ∠P = 90°. यदि PQ = 10 cm तथा PR = 24 cm, तो QR ज्ञात कीजिए।
    Q.15 इरफ़ान कहता है कि उसके पास परमीत के कंचों के पाँच गुने से 7 अधिक कंचे हैं। यदि इरफ़ान के पास 37 कंचे हैं, तो परमीत के कंचों की संख्या ज्ञात कीजिए।
    भाग–V — दीर्घ उत्तर/आलेख/सांख्यिकी (Q.16–Q.17) [किसी भी 1 × 5 = 5]
    Q.16 नीचे दिए अंकों से एक उपयुक्त स्केल चुनकर दोहरा दण्ड आलेख बनाइए और उत्तर दीजिए—
    विषय प्रथम सत्र (100) द्वितीय सत्र (100)
    अंग्रेज़ी6770
    हिन्दी7265
    गणित8895
    विज्ञान8185
    सामाजिक विज्ञान7375
    (i) किस विषय में सुधार सबसे कम है?   (ii) किस विषय में सबसे अधिक सुधार है?
    Q.17 विज्ञान की परीक्षा में प्राप्त अंक: 85, 76, 90, 85, 39, 48, 56, 95, 81, 75. ज्ञात कीजिए— (i) अधिकतम व न्यूनतम अंक (ii) परिसर (range) (iii) समूह का माध्य अंक।
    अथवा — सलीम की तस्वीर 7 3/10 cm चौड़ी है। फ़्रेम की अधिकतम चौड़ाई 7 3/5 cm है। उचित फ़िट के लिए कितनी काट-छाँट करनी होगी?

    7th Class Exam Paper 2025

    Daily Teacher Dashboard 2025 – राजस्थान शिक्षकों के लिए जरूरी लिंक

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top