Advertisement
कक्षा 7 हिंदी वार्षिक परीक्षा पेपर 2025 (Class 7 Hindi Model Paper 2025) नवीनतम NCERT और RBSE सिलेबस के अनुसार तैयार किया गया है। इस मॉडल पेपर में व्याकरण, गद्यांश, पद्यांश, पत्र लेखन, अपठित गद्यांश, मुहावरे-लोकोक्तियाँ, शब्दार्थ, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। यह पेपर RBSE बोर्ड परीक्षा, हिंदी ओलंपियाड, और विद्यालय स्तरीय हिंदी प्रतियोगिताओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी है। शिक्षक इसे कक्षा 7 हिंदी अभ्यास पत्र या पुनरावृत्ति वर्कशीट के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। कक्षा 7 हिंदी प्रश्न पत्र, सैंपल पेपर, तथा वार्षिक परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न की PDF नि:शुल्क डाउनलोड करें और अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं।

Advertisement
School…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….
वार्षिक परीक्षा-2025
कक्षा-7
Advertisement
विषय-हिन्दी
समय : 2 घण्टे अंक-50
1-10 निम्न प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चयन करें उत्तरपुस्तिका में लिखिए। 1×10=10
- धनराज पिल्लै ने जूनियर राष्ट्रीय हॉकी खेली थी-
(क) पुणे में
(ख) मणिपुर में
(ग) मुंबई में
(घ) अपने स्कूल में
- “भोर और बरखा” पाठ की रचयिता हैं-
(क) हरिऔधजी
(ख) मीराबाई
(ग) महादेवी वर्मा
(घ) विनीता पाण्डेय
- “शाम – एक किसान” कविता के रचयिता है-
(क) नागार्जुन
(ख) भवानी प्रसाद मिश्र
(ग) सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
(घ) शिवमंगल सिंह ‘सुमन’
- सच्चे मित्र की परख होती है-
(क) सुख के समय
(ख) विपत्ति के समय
(ग) तीज-त्यौहार पर
(घ) समारोह में
- ‘गडुमड्ड’ शब्द से अर्थ है-
- बेस्वाद
- बेकार
- मिला हुआ
- तीखा
- निम्न में से कौन सा शब्द संज्ञा नहीं है तथा
(क) आतुरता
(ख) सुन्दरता
(ग) मुटापा
(घ) झपकता
- ‘चाँदी शब्द है-
(क) द्रव्यवाचक
(ख) व्यक्तिवाचक
(ग) भाववाचक
(घ) समूहवाचक
- ‘सम्राट’ शब्द का सही स्त्रीलिंग है-
(क) सम्राटी
(ख) सम्राटिन
(ग) सम्राट
(घ) सम्राटनी
- निम्न में से शुद्ध शब्द है-
(क) गुरू
(ख) चिन्ह
(ग) उज्ज्वल
(घ) परिक्षा
- ‘रीति-नीति’ का अर्थ है-
(क) नियम प्रथा
(ख) प्रथा-नियम
(ग) रिवाज-नियम
(घ) नियम तरीका
प्र. 11 से 19 तक प्रत्येक 2-2 अंक के है- 1×9 = 9
- निम्न वाक्यांशों के लिए एकल शब्द लिखिए।
(अ) पढ्ने योग्य !
(ब) जिसका कोई आदि या आरम्भ न हो।
- समुद्र व आंख के कोई दो-दो पर्यायवाची लिखों।
- समास की परिभाषा व उनके भेद भी लिखिए।
- नीचे दी गई पंक्ति का आशय अपने शब्दों में लिखिए।
“माखन-रोटी हाथ मुँह लीनी, गउवन के रखवारे ।”
- मोर-मोरनी के नाम किस आधार पर रखे गए?
- ‘रहीम के दोहों से प्राप्त कोई दो शिक्षाएँ लिखिए।
- अब इस बार ये पैसे न लूंगा कहानी के अन्त में मिठाई वाले ने ऐसा क्यों कहा?
- ‘कठपुतली’ कविता में कवि क्या कहना चाहता है?
- भाव स्पष्ट कीजिए-
“या तो क्षितिज मिलन बन जाता। या तनती साँसों की डोरी।”
- निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए। 4
सावन में उमग्यो मेरो मनवा, भनक सुनी हरि आवन की।
उमड़-धुमड़ चहुँदिस से आया, दामिन दमकै झर लावन की ।।
- खान-पान के मामले में स्थानीयता का क्या अर्थ है? 3
22 वीर कुंवर सिंह के व्यक्तित्व की कौन-कौनसी विशेषताओं ने आपकों प्रभावित किया? 3
- विजय बाबू एक ग्राहक थे और मुरली वाला एक विक्रेता। दोनों अपने-अपने पक्ष में क्या तर्क पेश करते है! 3
- किन विशेषताओं के कारण हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल माना जाता है ? 4
- परीक्षा काल में ध्वनिं प्रदुषण रोकने के लिए अपने जिलाधीश को प्रार्थना-पत्र या शिकायती पत्र लिखिए- 5
- किसी एक विषय पर 150-200 शब्दों में निबंध लिखों- 5
(अ) स्वच्छ भारत
(स) जल संरक्षण
(ब) मेरा आदर्श विद्यालय
(द) कम्प्यूटर शिक्षा का महत्व
- निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उतर लिखिए। 4
विद्यार्थियों का प्रथम कर्त्तव्य अपने चरित्र को सुधारना है। यदि विद्यार्थी सुधरते हैं तो राष्ट्र में भी शीघ्र सुधार आ जाता है। राष्ट्र का स्तर तभी उन्नत और उज्ज्वल बन सकता है। आज का विद्यार्थी-वर्ग राजनिति का शिकार बनकर अपने भविष्य को अन्धकारमय बना रहा है। इसलिए विद्यार्थियों को इन बातों से अलग रहकर अपने चरित्र का निर्माण करना है। उसके व्यक्तित्व के विकास से ही अच्छे समाज की नींव मजबूत होती है।
- उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
- विद्यार्थियों का प्रथम कर्तव्य क्या है?
- विद्यार्थियों को किससे अलग रहना चाहिए?
- उक्त अवतरण का सार लिखिए।



