Pre Matric Scholarship Form for SC 2024-25
कक्षा 9 से 10 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को देय पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति (केन्द्र प्रवर्तित)
Scholarship पात्रता एवं शर्तें:-
1.विद्यार्थी अनुसूचित जाति का हो।
2.विद्यार्थी राजकीय अथवा विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत हो।
3.विद्यार्थी के माता-पिता या उनके संरक्षक (माता-पिता जीवित न होने पर) की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं हो। आय प्रमाण पत्र सक्षम स्तर से जारी हो।
4.विद्यार्थी जिसे केन्द्रीय, राजकीय / सार्वजनिक स्त्रोत से अध्ययन हेतु किसी भी प्रकार की छात्रवृति या भत्ता नहीं मिल रहा हो।
5.विद्यार्थी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में नहीं रह रहा हो।
6.विद्यार्थी को किसी भी कक्षा में अध्ययनरत रहते हुए छात्रवृत्ति केवल एक वर्ष के लिए देय होगी। यदि कोई विद्यार्थी अगले वर्ष भी किसी कारण से उसी कक्षा में अध्ययन करता है तो उसे दूसरे वर्ष (अथवा बाद के वर्ष के लिए) उसी कक्षामें छात्रवृत्ति देय नहीं होगी।
7. राज्य सरकार के आदेश कमांक प.3 (29) शिक्षा-6/2014 दिनांक 18.12.2014 के अनुसार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित राजकीय स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति देय है।
8. योजनान्तर्गत विद्यार्थी का आधार एवं जनाधार ऑथेन्टिकेशन अनिवार्य होगा। केन्द्रांश राशि का भुगतान आधार से सीडेड बैंक खाते में किया जायेगा।
छात्रवृति की दरें- छात्रवृति (वार्षिक) | ||
कक्षा | डेस्कॉलर | हॉस्टलर |
9 -10 | 3500 (वार्षिक) | 7000 (वार्षिक) |
आवश्यक दस्तावेज
- जाति प्रमाण-पत्र,
- आय प्रमाण-पत्र,
- जनआधार,
- आधार।
छात्रवृत्ति हेतु प्रस्ताव प्रेषण की अन्तिम तिथि–
संस्था प्रधान द्वारा पोर्टल पर वांछित सूचनाएँ ऑनलाईन अपलोड पश्चात् सबमिट / लॉक करने की अंतिम तिथि
अंतिम तिथि 31.08.2024
Scholarship Portal for Apply Form 2024-25 | |
Pre & Post Matric Scholarship Scheme 2024-25 | PDF Order |
Educations Department All Updates | Govt Orders |