Apni Govt

Class 6 Hindi Model Paper 2025 – वार्षिक परीक्षा के लिए फ्री PDF डाउनलोड करें

Class 6 Hindi Model Paper 2025 PDF – Hindi, Maths, Science सभी विषयों के पेपर डाउनलोड करें

Class 6 Hindi Model Paper 2025 PDF Download करने के लिए आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। यहाँ हम आपको कक्षा 6 के सभी विषयों के वार्षिक परीक्षा मॉडल पेपर दे रहे हैं – जिसमें हिंदी, गणित, विज्ञान, अंग्रेज़ी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। ये सभी Class 6 Annual Exam Paper 2025 नए सिलेबस पर आधारित हैं और परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्नों के साथ बनाए गए हैं।

CLASS 6 Hindi QUESTION PAPER 2025 DOWNLOAD

www.apnigovt.com

विद्यालय ………………………………………………………………………………………………………………………………

वार्षिक परीक्षा-2025

कक्षा-6

समय : 2 घण्टे                                            विषय-हिन्दी                                                  अंक-70

 

प्रश्न 1-10 निम्नलिखित प्रश्नों का सही विकल्प का चयन करके उत्तरपुस्तिका में लिखिए-                  1×10-10

1. बॉस की चीजें बनाने का खूब प्रचलन है-

  • (अ) असम में
  • (ब) नागालैण्ड में
  • (स) राजस्थान में
  • (द) हिमाचल में

2. आश्रम के नियमानुसार सब लोगों को करना पड़ता था-

  • (अ) अपने बर्तनों की सफाई
  • (ब) अपने कपड़ो की धुलाई 
  • (स) मेहमानों की सेवा
  • (द) बगीचे में निराई-गुड़ाई 

3. लोकगीत किससे भिन्न होते है-

  • (अ) फिल्मी संगीत से
  • ब) शास्त्रीय संगीत से

  • (स) पाश्चात्य संगीत से

  • (द) पारंपरिक संगीत से

4. लेखक ने संसार रुपी पुस्तक का छोटा-सा पृष्ठ बताया-

  • (अ) सड़क को
  • (ब) नदियों को
  • (स) छोटे सितारे को
  • (द) छोटे से रोड़े को

5. आदमी के जीवन में नियामत है-

  • (अ) हाथ-पैर
  • (ब) वाणी
  • (स) जीभ
  • (द) दृष्टि

6. व्यापारी बनकर भारत में आये थे।

  • (अ) अंग्रेज
  • (ब) रूसी
  • (स) चीनी
  • (द) मुस्लिम

7.मेहनत करने वालों के आगे किसने सीस झुकाया?

  • (अ) सागर ने
  • (ब) नदियों ने
  • (स) पर्वत ने
  • (द) चट्टानो ने

8. ‘टिकट – अलबम’ कहानी मूलरूप से लिखी गई है-

  • (अ) तेलुगू भाषा में
  • (ब) तमिल भाषा में
  • (स) अंग्रेजी में
  • (द) गुजराती में

9. निम्न में निजवाचक सर्वनाम शब्द है-

(अ) मैं, हम

(ब) तू तुम

(स) वे, वह

(द) आप, अपना

10. ‘अनुकूल’ का विलोम शब्द है-

  • (अ) उचित
  • (ब) प्रतिकूल
  • (स) विपरीत
  • (द) विरुध्द

2×8=16

प्रश्न 11 से 18 तक प्रत्येक 2-2 अंक के हैं-                                               2X8 =16

11. निम्नलिखित के तीन-तीन पर्यायवाची शब्द लिखिये-

  • (i) अमृत
  • (ii) फूल

12. संधि किसे कहते है? तथा निम्न के संधि-विच्छेद करो

  • (i) सरोज
  • (ii) यद्यपि

13. “हाथ बंटाना” तथा “हाथ कंगन को आरसी क्या” मुहावरे का अर्थ लिख कर वाक्य में प्रयोग करो।

14. अब साहित्य और कला के क्षेत्र में क्या परिवर्तन हुआ है?গাপালক

15. ‘मैं सबसे छोटी होऊँ’ कविता में किस भाव की प्रधानता है?

16. आशय स्पष्ट करों-

  • “हाथ पकड़कर फिर सदा हमारे साथ नहीं फिरती दिन-रात” ।।

17. “जिन लोगों के पास आँखे हैं, वे सचमुच बहुत कम देखते है-     हेलेन केलर को ऐसा क्यों लगता था?

18. “चाँद से थोड़ी-सी गप्पे” कविता से क्या सन्देश मिलता है?

19. निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।

      पुर तें निकसी रघुबीर-बधू धरि धीर दए मग में डग द्वै।

      झलकी भरि माल कनी जल की, पुट सूखि गए मधुराधर वै।।

      फिर बूझति है “चलनों अब केतिक, पुर्नकुटी करिहों कित है।

       तिय की लखि आतुरता पिय की आँखियाँ अति चारू चलीं जल च्चै !!

20. अपने प्रधानाध्यापक को शुल्क मुक्ति हेतू प्रार्थना-पत्र लिखिए-

प्रश्न 21-24 तक प्रत्येक 5-5 अंक के है- 

21. पर सारे देश के…. अपने-अपने विद्यापति है इस वाक्य का अर्थ है।

     “लोकगीत” पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए-

22. “जो देखकर भी नही देखते” पाठ से क्या शिक्षा दी गई है?

23. कविता की दूसरी पंक्ति में भारत को ‘बूढा’ कहकर और उसमें ‘नयी जवानी’ आने की बात कहकर सुभद्राकुमारी चौहान क्या बताना चाहती है।

24. ‘बचपन’ संस्मरण से लेखिका कृष्णा सोबती की कौन-सी विशेषताएं प्रकट हुई है?

25. निम्नलिखित गद्यांश को सावधानीपूर्वक पढ़कर नीचे लिखे प्रश्न के उत्तर दीजिए। 10

वास्तविक लोकगीत देश के गाँवों और देहातों में है। इनका संबंध देहात की जनता से है। बड़ी जान होती है इनमें। चैता, कजरी, बारहमासा, सावन आदि मिर्जापुर बनारस और उत्तरप्रदेश में पूरबी और बिहार के पश्चिमी जिलों में गाए जाते हैं। बाउल और भतियाली बंगाल के लोकगीत है। पंजाब में माहिया आदि इसी प्रकार के है। हीर राँझा सोहनी-महीवाल संबंधी गीत पंजाबी में और ढोला मारू आदि के गीत राजस्थानी में बड़े चाव से गाए जाते हैं।

  • (क) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
  • (ख) किन गीतो में बड़ी जान होती है?
  • (ग) बंगाल के लोकगीत कौन-से है।
  • (घ) लोकगीतों का संबंध प्रमुख रूप से किन से होता है?
  • (ड़) निम्न शब्दों के विलोम शब्द लिखिये

          (i) वास्तविक

           (ii) पूर्व

26. किसी एक विषय पर 150-200 शब्दों में निबंध लिखों-           6

  • (अ) मेरा प्रिय  त्योहार 
  • (ब) मेरा विद्यालय 
  • (स) मेरे प्रिय गुरु
  • (द) पुस्तकालय
  • (य) मेरा गाँव 

Class 6 All Subjects Model Paper 2025 – Free PDF Download

📚 विषय का नाम 📥 मॉडल पेपर डाउनलोड लिंक
हिंदी 👉 Download Hindi Paper
गणित (Maths) 👉 Download Maths Paper
विज्ञान (Science) 👉 Download Science Paper
सामाजिक विज्ञान (SST) 👉 Download SST Paper
अंग्रेज़ी (English) 👉 Download English Paper
संस्कृत (Sanskrit) 👉 Download Sanskrit Paper

Class 6 Hindi Annual Paper 2025 Model Paper

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top