Apni Govt

खेल गतिविधि एवं एक्सपोजर विजिट Sports & Exposure Visit Directions 2024-25

विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों (CWSN) को सामान्य बालक-बालिकाओं के समान ही सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करने तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ स्वतंत्र जीवनयापन के योग्य बनाने एवं बाहरी वातावरण के ज्ञान द्वारा आत्म विश्वास एवं व्यक्तित्व विकास हेतु अवसर प्रदान किये जाने के उ‌द्देश्य से समग्र शिक्षा के वार्षिक कार्ययोजना 2024-25 में उनके लिए खेल गतिविधि एवं एक्सपोजर विजिट (Sports & Exposure Visit) का प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम हेतु प्रति ब्लॉक अधिकतम ₹34500/- (चौतीस हजार पांच रूपये मात्र) का प्रावधान है।

Sports and Exposure Visit  2024-25

“अ” खेल गतिविधि (Games)

1. खेल गतिविधियों के आयोजन हेतु विशेष ध्यान योग्य बिन्दु-

  • खेल गतिविधियों का आयोजन जिला स्तर पर किया जाना है। खेल गतिविधियों का आयोजन जिले में राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत सभी श्रेणियों के विशेष आवश्यकता पाले बालक-बालिकाओं के लिए किया जाना है।
  • खेल गतिविधियों के प्रभावी आयोजन तथा खेल गतिविधियों में जिले के समस्त ब्लॉकों में राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत समस्त श्रेणियों के विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सम्बन्धित मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक की होगी।
  • प्रत्येक ब्लॉक में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों (CWSN) को आयोजन से पूर्व खेल अभ्यास कराये जाने की जिम्मेदारी एवं जिला स्तर पर खेल गतिविधियों में भाग लेने हेतु लाने एवं ले जाने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित संस्था के संस्था प्रधान/विशेष शिक्षकों एवं ब्लॉक सन्दर्भ केन्द्र पर कार्यरत संदर्भ शिक्षकों की होगी।
  • विशेष आवश्यकता वाली बालिकाओं के साथ अनिवार्य रूप से महिला विशेष शिक्षिका अथवा अभिभावक की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी।
  • इस हेतु खेल गतिविधियों के आयोजन से पूर्व सम्पूर्ण जिले में पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
  • खेल गतिविधियों में एकल तथा समूह में दोनो तरह की गतिविधियों का आयोजन कराया जायेगा।
  • खेल गतिविधियों हेतु बालक-बालिकाओं के चयन के दौरान यह सुनिश्चित किया जाये कि खेल प्रतिस्पर्द्धा में दिव्यांगता (Disability) व आयु की समानता हो। उक्त प्रतियोगिताओं के आयोजन में आयु अनुसार यथा संभव सभी श्रेणियों के विशेष आवश्यकता वाले बालक एवं बालिकाओं के अलग-अलग समूह बनाये जायेंगे, जिसमें आवश्यकतानुसार 10 प्रतिशत सामान्य बालक-बालिकाओं की भागीदारी भी की जा सकेगी।
  • खेल गतिविधियों के प्रभावी आयोजन हेतु स्पेशल ओलम्पिक्स (32) प्रकार के खेलों को सपोर्ट करने वाले कोच, वॉलिन्टियर्स एवं एथलीट) भारत, नई दिल्ली संस्था द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जायेगा।
  • प्रतियोगिताओं के संचालन एवं निर्णय हेतु आवश्यकतानुसार शारीरिक शिक्षकों को बुलाया जा सकेगा एवं आवश्यकतानुसार संदर्भ शिक्षकों की सहायता ली जा सकेगी। इन्हें नियमानुसार यात्रा भत्ता देय होगा।
  • प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं के चयन हेतु निर्णायक मण्डल का गठन किया जाये।
  • प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय, तृतीय विजेताओं एवं अन्य सभी संभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया जावेगा।
  • कार्यक्रम का आयोजन यथासंभव जिला स्तर पर स्थापित संदर्भ केन्द्र वाले विद्यालय में अथवा उपलब्धता के अनुसार अन्यत्र किया जाये।

2. सत्र 2024-25 में खेल गतिविधि हेतु वित्तीय प्रावधान प्रति ब्लॉक ₹ 7500/- है।

3. आयोजित की जानी वाली खेल गतिविधियाँ:-

खेल गतिविधियों में निम्नलिखित एकल तथा समूह दोनों तरह की गतिविधियों को शामिल किया जायेगा-

  • सामूहिक गतिविधियाँ बैडमिंटन, कबड्‌डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, किकेट, टेबिल टेनिस, खो-खो, रूमाल झपट्टा, रस्सा कशी, चम्मच दौड़ आदि।
  • एकल गतिविधियाँ- बैडमिंटन, लोग जम्प, हाई जम्प, थ्रोइंग, टेबिल टेनिस, 50 मीटर एवं 100 मीटर की दौड, ट्राई साईकिल दौड़ बैसाखी दौड़, तेज चाल, कुर्सी दौड़, गुब्बारा फोड़, जलेबी दौड आदि।
  • Blind Chess Competition दृष्टिबाधित बच्चों हेतु Chess का आयोजन किया जाना है। इस हेतु पूर्व से ही संदर्भ कक्षों पर Chess खेलना सिखाया जायेगा।
  • अन्य गतिविधियाँ क्षेत्रीय एवं परम्परागत खेल तथा विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं की अभिरूचि एवं क्षमता अनुसार अन्य गतिविधियों को भी शामिल किया जा सकता है।

Sports and Exposure Visit  2024-25

“ब” एक्सपोजर विजिट (Exposure Visit)

सत्र 2024-25 में विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों (CwSN) हेतु एक्सपोजर विजिट करवायी जानी है। एक्सपोजर विजिट के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों (CWSN) को बाहरी वातावरण के ज्ञान द्वारा आत्म विश्वास एवं व्यक्तित्व विकास हेतु अवसर प्रदान किये जाने का प्रथ जाना है।

एक्सपोजर विजिट के दौरान विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों (CWSN) को ऐतिहासिक स्थलों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारक, राज्य में संचालित विशेष विद्यालय, संदर्भ कक्ष, बैंक, रेलवे स्टेशन, डाकघर, म्युजियम, चिडियाघर एवं विभिन्न गैर सरकारी संगठनों द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी प्रदान की जायेगी।

अन्तर्जिला एक्सपोजर विजिट राज्य के सभी 33 जिलों में आयोजित की जायेगी। विजिट जिले के बजट की उपलब्धता के आधार पर न्यूनतम दो दिवस हेतु प्लान की जा सकेगी।

1. विजिट हेतु बालक-बालिकाओं का चयन:-

  • * ब्लॉक स्तर पर बालक-बालिकाओं का चयन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा पूर्ण पारदर्शिता के आधार पर किया जाये। ब्लॉक के संदर्भ कक्ष पर आकर अभ्यास करने वाले बालक-बालिकाओं को एवं प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं को चयन में प्राथमिकता दी जाये।
  • एक्सपोजर विजिट में प्रत्येक ब्लॉक से अधिकतम 15 संभागियों का चयन किया जा सकेगा जिसमें निम्नानुसार संभागी होंगे 10 विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकायें, 2 सामान्य बालक-बालिकायें एवं 3 अन्य संभागी (संदर्भ व्यक्ति (CWSN)/अभिभावक)।
  • प्रत्येक ब्लॉक से आनुपातिक संख्या में बालक-बालिकाओं का चयन किया जा सकता है।
  • सभी श्रेणी के विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं को अवसर दिया जाये। इस एक्सपोजर विजिट में 40 प्रतिशत या इससे अधिक दोष वाले बालक-बालिका ही शामिल हो सकेगे।
  • उपलब्धता की स्थिति में एक्सपोजर विजिट में लगभग 50 प्रतिशत बालिकाएं ले जाना सुनिश्चित करें, इसमें कम से कम 2 महिला संदर्भ शिक्षकों/अभिभावकों का भी चयन करें।

2. सत्र 2024-25 में एक्सपोजर विजिट गतिविधि हेतु वित्तीय प्रावधान 15 संभागियों हेतु प्रति ब्लॉकर 22,500/- है एवं वित्तीय मानदण्ड निम्नानुसार रहेगा :-

मद दर राशि (₹ में)
बस किराया एवं ठहरने की व्यवस्था (वास्तविक) 700/- 10500
चाय, नाश्ता एवं भोजन (प्रति संभागी / प्रति दिवस) 400/- 6000
प्रतिवेदन/बैनर/टिकट दर्शनीय स्थल, परिचय पत्र स्टेशनरी( एक कॉपी एक पेन) 100/- 1500
बालक-बालिकाओं का जिला मुख्यालय तक आने-जाने कावास्तविक किराया वास्तविक 3500
विविध व्यय आवश्यकता की स्थिति में 1000
योग 22500

नोट:-

  • उक्त उपमदों में से यदि अपरिहार्य स्थिति में किसी उपमद में राशि अधिक व्यय होती है तो यह राशि किसी अन्य उपमद से समायोजित की जा सकेगी।
  • कुल अधिकतम व्यय जिले को आवंटित राशि की सीमा में ही किया जायेगा।
Sports and Exposure 2024-25 Download Pdf
Cwsn Other Govt Schemes PDF File
www.apnigovt.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Jobs
Edu.
Schemes
Search
Share
Scroll to Top