Apni Govt

राष्ट्रीय बालरंग महोत्सव में भाग लेने बाबत्

राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने व हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों के सांस्कृतिक मूल्यों और जीवन शैली के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिये हर साल स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश सरकार द्वार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, संस्कृति मंत्रालय (IGRMS, Govt. of India) के सहयोग से भोपाल में राष्ट्रीय बालरंग महोत्सव Balrang Program के तहत राष्ट्रीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 21 और 22 दिसम्बर, 2024 को किया जाना है, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों के प्रतिभागी भाग लेंगे।

Balrang प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी इस प्रकार है

1. भाग लेने वाली राज्य टीम अपने-अपने राज्य का पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर सकती है। नृत्य प्रस्तुत करने की प्रारंभिक रूपरेखा पहले से प्रस्तुत करने का अनुरोध किया जाता है।

2. जिन विद्यार्थियों ने विगत वर्षों में राष्ट्रीय बालरंग लोकनृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया है, वे चालू वर्ष में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं।

3. राज्य टीम में 15 छात्रों और 5 शिक्षकों / प्रबंधकों सहित 20 से अधिक सदस्य नहीं होने चाहिए। पेशेवर व्यक्तियों को किसी भी तरह से नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं है।

4. लोक नृत्य प्रदर्शन का समय 10 मिनट से अधिक नहीं होना चाहिए।

5. नृत्य प्रदर्शन केवल लाइव संगीत पर ही प्रस्तुत किया जाना चाहिए। कैसेट / सीडी पर संगीत की अनुमति नहीं होगी। संगीत प्रदर्शन छात्रों या शिक्षक द्वारा दिया जाना चाहिए।

6. राज्य टीम को अपने राज्य नियंत्रण अधिकारी द्वारा जारी प्रत्येक सदस्य के पहचान पत्र साथ लाने होंगे, जिन्हें पंजीकरण काउंटर पर प्रस्तुत करना होगा।

7. राज्य टीम को 20 दिसंबर 2024 को दोपहर 1 बजे तक भोपाल पहुँच जाना चाहिए। कार्यक्रम 22 दिसंबर 2024 को शाम 6 बजे के आसपास समाप्त होगा। इसलिए राज्य टीमों को अपनी वापसी की चुकिंग 22 दिसंबर को रात 8 बजे के बाद या 23 दिसंबर 2024 की सुबह ही करानी चाहिए। अगर कोई राज्य टीम 23 दिसंबर से आगे रुकने की योजना बनाती है, तो मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक और अन्य दर्शनीय स्थलों की यात्रा की व्यवस्था की जाएगी।

अतः सम्भाग स्तर पर उक्त आयोजन में भाग लेने के इच्छुक छात्र/छात्राओं/शिक्षकों/प्रबंधकों की निर्धारित मापदण्डानुसार सूचना अविलम्ब इस कार्यालय को भिजवाया जाना सुनिश्चित करावें। संलग्न : उपरोक्तानुसार

राष्ट्रीय बालरंग महोत्सव

राष्ट्रीय एकता की भावना को बढावा देने व हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों के सांस्कृतिक मूल्यों और जीवन शैली के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिये हर साल स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, संस्कृति मंत्रालय (IGRMS, Govt. of India) के सहयोग से भोपाल में राष्ट्रीय बालरंग महोत्सव मनाया जाता है।

 

राष्ट्रीय बालरंग महोत्सव Download Order
राष्ट्रीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 21 और 22 दिसम्बर, 2024
Govt Orders  Click Here
www.apnigovt.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Jobs
Edu.
Schemes
Search
Share
Scroll to Top