Apni Govt

प्रखर राजस्थान अभियान के तहत दिनांक 23 सितम्बर 2024 को कहानी दिवस

“प्रखर राजस्थान” Prakhar Rajasthan अभियान के तहत दिनांक 23 सितम्बर 2024 को कहानी दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन बाबत।

Prakhar Rajasthan

प्रखर राजस्थान Prakhar Rajasthan

“प्रखर राजस्थान” अभियान के तहत कक्षा 1,2 एवं 3 से 8 के विद्यार्थियों के लिए पतन कौशलों के विकास हेतु एक कार्य योजना बनाई गयी है जिसमें कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों में पठन अभ्यास, धाराप्रवाह पठन विकास एवं पढ़ने की संस्कृति के विकास हेतु विद्यालयी समय सारणी में प्रत्येक कार्य दिवस के सातवें कालांश को रीडिंग पीरियड के रूप में निर्धारित किया गया है। जिसके तहत विद्यार्थियों में पढ़ने के प्रति अभिरूचि एवं पठन कौशल विकसित करने हेतु (Proficiency in Reading and Numeracy with knowledge & Holistic Advancement in Rajasthan PRAKHAR) “प्रखर राजस्थान राज्यव्यापी कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 1 से 8 में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा है।

इस हेतु परिषद् द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार दिनांक 23 सितम्बर को कहानी दिवस का आयोजन किया जाना है जिसके अंतर्गत सातवें कालांश (रीडिंग पीरियड) के अंतर्गत कहानियों की किताबों का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों के साथ निम्नलिखित गतिविधियों का आयोजन करवाया जाना सुनिश्चित करें-

  • शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षाप्रद एवं रोचक कहानियां सुनाना।
  • विद्यार्थियों से बारी-बारी से शिक्षाप्रद व रोचक कहानियां सुनना।
  • विद्यार्थियों से कुछ शब्दों या चित्रों से नई कहानी बनवाना।
  • विद्यार्थियों द्वारा पढ़ी एवं सुनी हुई कोई अन्य कहानियों पर नाटक एवं अभिनय करवाना।
  • कहानी को शिक्षक द्वारा पढ़कर सुनाने के दौरान विद्यार्थियों के पूर्वज्ञान को सक्रिय एवं बढ़ाने के लिए पढ़ने से पहले की मौखिक चर्चा जैसे चित्रों पर चर्चा, कहानी के मुखपृष्ठ पर चर्चा, यह कहानी किस बारे में हो
  • सकती है. कहानी में क्या हुआ होगा, आप को ऐसा क्यों लगता है इत्यादि। कहानियों को पढ़ने के उपरान्त उन पर चर्चाएँ करना जैसे कहानियों पर क्यों, कैसे आदि प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ चर्चा करना और कक्षा अनुसार लेखन करवाना।
  • कहानियों को पढ़कर (समूह में) विद्यार्थियों से जरा कहानी पर क्यों, कैसे वाले प्रश्न तैयार करवाना और उनके उत्तर लिखकर कक्षा में पढ़कर सुनाना।
  • कहानियों/पाठ पर आधारित अन्य गतिविधियां जजैसे कहानी का शीर्षक बदलना, कहानी को अपने शब्दों में सुनाना, चार से पाँच वाक्यों में पढ़ी गई कहानी का सार सुनाना, कहानी के पात्रों से नई कहानी बनाना, अधूरी कहानी को पूरा करवाना और कक्षा अनुसार लेखन करवाना।
  • बच्चों द्वारा पढ़ी गयी कहानियों पर कहानी मानचित्र निर्माण की गतिविधि जैसे पात्र, घटना, समस्या, समाधान आदि लेखन और उसे चार्ट के माध्यम से कक्षा में डिस्प्ले कर पढ़कर साथियों को समझाना।

उक्त गतिविधियों के प्रभावी तरीके से सम्पादन हेतु निम्न लिंक्स पर उदाहरण के तौर पर कुछ गतिविधियां दी गई है। उनके अनुसार शिक्षक अन्य गतिविधियां भी करवा सकते है-

  • सुझाव स्वरुप दी गयी गतिविधियों के अलावा आप कहानियों पर कुछ वर्कशीट भी चार्ट पोस्टर पर बना सकते हैं जिससे कहानी पर गहरी समझ और धाराप्रवाह पठन दोनों पर कार्य किया जा सके।

एक वर्कशीट उदाहरण देखने के लिए इस लिंक को खोलें:    Worksheet Link

शिक्षक बच्चों के लिए किसी भी कहानी पर स्वं से भी विडियो बना सकते हैं और कहानी पर चर्चा कर सकते हैं, कहानी पर विडियो कैसा हो सकता है इसका एक उदाहरण देखने के लिए इस लिंक को खोलें:

कहानी दिवस पर बच्चों को बहुत सी कहानी सुनाई भी जा सकती है जैसे उदाहरण स्वरुप ऑडीयो कहानियों का संग्रह देखने के लिए इस लिंक को खोलें——-

Audio Stories –  Audio Mitva

कहानियों पर कार्य कैसे किया जा सकता है इसे और समझने के लिए उदाहरण स्वरुप एक Reading Activity मार्गदर्शिका दी गयी लिंक से खोलें:

लिंक 1:  Reading Activity Outline – Click Here

लिंक 2: कहानी 

बच्चों में पढ़ने की समझ एवं पढ़ने की आदत कैसे विकसित करें इस हेतु शिक्षकों के अनुभव पढ़ने के लिए इस लिंक को खोलें

लिंक 1 बच्चों को पाठक बनाना : शिक्षकों से उपजे अनुभव

लिंक 2: Click Here

उक्त दिशा-निर्देशों के अनुसार “प्रखर राजस्थान” Prakhar Rajasthan Campaign अभियान के तहत 23 सितम्बर, 2024 को आयोज्य कहानी दिवस की गतिविधियों को प्रभावी बनाने हेतु संस्थाप्रधानों को आवश्यक निर्देश प्रदान करें एवं कार्यक्रम की प्रभावी मॉनिटरिंग किया जाना सुनिश्चित करें। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करें।

www.apnigovt.com

Prakhar Rajasthan Important Link 23.09.2024
Story Work Download 
Worksheet Download 
Prakhar Rajasthan Resources Link Link 
Story Day 23.09.2024 Govt Order Link 
Story Weaver Story Weaver
Mitva Story In Hindi Mitva 
Mitva Story In English Mitva

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Jobs
Edu.
Schemes
Search
Share
Scroll to Top