2nd Saturday July 2025 No Bag Day Class 9 to 12
NO Bag Day समूह विभाजन:
- पहली और दूसरी कक्षा के समूह का नाम- अंकुर
- तीसरी से पांचवी के समूह का नाम -प्रवेश,
- 6ठी से 8वीं के समूह का नाम- दिशा
- 9वीं और 10वीं के समूह का नाम- क्षितिज
- 11वीं-12वीं के समूह का नाम- उन्नति
No Bag Day 12 July 2025 Class 9 to 12 Activity
📚 कक्षा 9 से 12 — थीम और गतिविधि सारणी समयावधि 60 मिनट
थीम का नाम | गतिविधि का नाम | मुख्य उद्देश्य |
1️⃣ थीम : आओ राजस्थान को जानें | 1. राजस्थान के संभाग एवं जिले (मानचित्र पठन एवं लेखन) | राजस्थान की सीमाओं की जानकारी प्राप्त करना। |
2. हरियालो राजस्थान | वृक्षों के महत्व को समझना और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना। | |
2️⃣ थीम : भाषाई समझ से अभिव्यक्ति की ओर | 3. शब्दों से वाक्य निर्माण (हिन्दी/अंग्रेजी) | वाक्य संरचना और भाषा कौशल को मजबूत करना। |
4. हास्य नाटक – कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की दुनिया | AI की उपयोगिता, संभावनाओं और चुनौतियों को समझना। |

थीम 1- आओ राजस्थान को जाने
गतिविधि का नाम – ‘राजस्थान के संभाग एवं जिले’ (मानचित्र पठन एवं लेखन) ⏰ 60 मिनट
गतिविधि के उद्देश्य – राजस्थान की बाह्य एवं आंतरिक सीमाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना।
आवश्यक सामग्री – राजस्थान के आउटलाइन वाले शारीरिक, भौगोलिक एवं व राजनैतिक मानचित्र, पेंसिल, स्केच, स्केल, रबर, प्रोजेक्टर आदि।
शिक्षक हेतु निर्देश
-
शिक्षक विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाएँगे।
-
गतिविधि के दौरान शिक्षक विद्यार्थियों के मध्य रहकर उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
गतिविधि के चरण
-
सर्वप्रथम कुल दस संभाग के लिए विद्यार्थियों के दस समूह बनाए जाएँगे।
-
प्रत्येक समूह मंच पर आकर अपने संभाग के बारे में मुख्य जानकारी प्रदान करेगा।
-
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समूहों के नाम विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चिपका कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।
सीखने के प्रतिफल
-
इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थी राजस्थान की बाह्य एवं आंतरिक सीमाओं के बारे में समझ सकेंगे।
Career Box
मुझे यह गतिविधि बहुत पसंद आई। क्या इसमें भविष्य में काम के अवसर भी हैं?
- टूर गाइड – पर्यटकों को सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी देना।
- शासकीय अधिकारी – जिले और राज्य के प्रशासन का संचालन करना।
- शोधकर्ता – समस्याओं पर अध्ययन करके नए समाधान और जानकारी प्राप्त करना।
- कंटेंट क्रिएटर – राजस्थान की संस्कृति पर आधारित डिजिटल सामग्री बनाना।
Job cards link – https://cg.rajasthan.gov.in/careerguidance/
अन्य गतिविधि
गतिविधि का नाम – ‘हरियालो राजस्थान’ ⏰ 60 मिनट
गतिविधि के उद्देश्य – वृक्षों के महत्व और उनकी आवश्यकता के बारे में जागरूक करना।
आवश्यक सामग्री – पौधे (छोटे पौधों के बीज), पानी के कंटेनर, खाद (कम्पोस्ट), गमले या बगीचे की जमीन, मिट्टी, कुदाल, फावड़े, अन्य बागवानी उपकरण, पोस्टर बनाने के लिए कागज, रंग, ब्रश, नाम टैग्स और पौधों की पहचान के लिए छोटे बोर्ड।
शिक्षक हेतु निर्देश
-
शिक्षक विद्यार्थियों को निर्देश देंगे कि वे पौधे कैसे और कहाँ लगाएँगे।
-
गतिविधि के दौरान शिक्षक विद्यार्थियों के मध्य रहकर उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
गतिविधि के चरण
-
पौधे और आवश्यक सामग्री का वितरण करेंगे।
-
विद्यार्थी अपने-अपने पौधों को गमले या जमीन में लगाकर इसे पर्याप्त पानी और खाद देंगे, यह ध्यान में रखते हुए कि पौधा सही तरीके से लगाया गया है।
-
विद्यार्थी अपने पौधों के लिए आकर्षक नाम टैग और सजावट करेंगे।
-
शिक्षक विद्यार्थियों को वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पोस्टर बनाने के लिए कहेंगे।
-
शिक्षक विद्यार्थियों को निर्देश देंगे कि उनके द्वारा लगाए गए पौधों की वे नियमित देखभाल करें।
भारतीय संस्कृति में वृक्षों का महत्व
-
भारतीय संस्कृति में वृक्षों को देवतुल्य माना गया है और उनकी पूजा की जाती है।
-
पीपल, तुलसी, नीम आदि पेड़ों को धार्मिक और आयुर्वेदिक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी माना गया है।
-
इनसे वायुमंडल शुद्ध होता है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
-
वृक्ष धरती के तापमान को नियंत्रित करने, वर्षा लाने और जैव विविधता बनाए रखने में सहायक होते हैं।
-
इस प्रकार, वृक्षों की पूजा केवल आस्था नहीं अपितु विज्ञान पर आधारित जीवनदृष्टि है।
सीखने के प्रतिफल
-
इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थी न केवल वृक्षारोपण के महत्व को समझेंगे बल्कि रोमांचक और शैक्षिक अनुभव के रूप में भी अपना सकेंगे।
Career Box
मुझे यह गतिविधि बहुत पसंद आई। क्या इसमें भविष्य में काम के अवसर भी हैं?
- पर्यावरण वैज्ञानिक – पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर अध्ययन करना।
- वन अधिकारी – वनों की सुरक्षा और वन्यजीवों का संरक्षण करना।
- बागवानी विशेषज्ञ – पौधों की नई जातियाँ विकसित करना और उनकी देखभाल करना।
- पर्यावरण कार्यकर्ता – वृक्षारोपण, जल संरक्षण और हरियाली अभियानों में भाग लेना।
Job cards link – https://cg.rajasthan.gov.in/careerguidance/
थीम 2- भाषाई समझ से अभिव्यक्ति की ओर
गतिविधि का नाम – ‘शब्दों से वाक्य निर्माण’ (हिन्दी/अंग्रेजी दोनों) ⏰ 60 मिनट
गतिविधि के उद्देश्य
-
विद्यार्थियों में वाक्य संरचना की समझ बढ़ाना।
-
शब्दों का सही रूप में उपयोग सीखना।
-
रचनात्मकता और भाषा कौशल को प्रोत्साहित करना।
आवश्यक सामग्री – फ्लैशकार्ड्स (प्रत्येक पर एक-एक शब्द लिखा हो), पेपर और पेन/पेंसिल, व्हाइटबोर्ड और मार्कर (वैकल्पिक)।
शिक्षक हेतु निर्देश
-
शिक्षक विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाएँगे।
-
गतिविधि के दौरान शिक्षक विद्यार्थियों के मध्य रहकर उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
-
समूहों को दिए गए शब्दों का उपयोग करके वाक्य बनाने के लिए कहेंगे। वाक्य अर्थपूर्ण और व्याकरणिक रूप में सही होने चाहिएँ।
गतिविधि के चरण
-
प्रस्तावना – शिक्षक विद्यार्थियों को वाक्य निर्माण के महत्व और उद्देश्य को समझाएँगे।
-
समूह गठन – विद्यार्थियों को समूहों में विभाजित करेंगे, प्रत्येक समूह में तीन से चार विद्यार्थी हो सकते हैं।
-
शब्द वितरण – प्रत्येक समूह को 10-15 फ्लैशकार्ड्स देंगे जिन पर अलग-अलग शब्द लिखे हैं।
-
वाक्य निर्माण – समूहों को दिए गए शब्दों से वाक्य बनाने का समय देंगे।
-
प्रस्तुति – प्रत्येक समूह से उनके बनाए वाक्यों को कक्षा के सामने प्रस्तुत करने के लिए कहेंगे।
-
चर्चा और निष्कर्ष – प्रस्तुतियों के बाद वाक्यों पर चर्चा करेंगे और सही वाक्य संरचना के महत्व को दोहराएँगे।
सीखने के प्रतिफल
-
विद्यार्थियों में वाक्य संरचना की समझ बढ़ सकेगी।
-
विद्यार्थी शब्दों का सही रूप में उपयोग सीख सकेंगे।
-
विद्यार्थियों में रचनात्मकता और भाषा कौशल का विकास हो सकेगा।
Career Box
मुझे यह गतिविधि बहुत पसंद आई। क्या इसमें भविष्य में काम के अवसर भी हैं?
- भाषा शिक्षक – हिन्दी, अंग्रेजी आदि भाषाओं का शिक्षण कराना।
- लेखक – लेख, कहानियाँ या कविताएँ लिखना और विचार प्रस्तुत करना।
- पत्रकार – सूचनाएँ एकत्र कर रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्हें प्रस्तुत करना।
- स्क्रिप्ट राइटर – नाटकों, फिल्मों और वेब सीरीज के लिए संवाद लिखना।
Job cards link – https://cg.rajasthan.gov.in/careerguidance/
अत्यधिक गतिविधि
गतिविधि का नाम – हास्य नाटक – ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की दुनिया’ ⏰ 60 मिनट
गतिविधि के उद्देश्य – विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की महत्ता, उपयोगिता और इसके भविष्य में संभावित प्रभावों के बारे में जागरूक करना।
आवश्यक सामग्री – पात्रों के नाम टैग्स, नाटक की स्क्रिप्ट, प्रॉप्स जैसे – रोबोटिक उपकरण, लैपटॉप, टोपी, चश्मे, पोस्टर, बोर्ड, मार्कर (AI के प्रभाव लिखने के लिए), नोटबुक और पेन (सीखने के प्रतिफल लिखने के लिए), चार्ट पेपर और रंगीन पेंसिल।
शिक्षक हेतु निर्देश
-
शिक्षक विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाएँगे।
-
गतिविधि के दौरान शिक्षक विद्यार्थियों के मध्य रहकर उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
-
गतिविधि के पश्चात शिक्षक AI के लाभ और हानियों के बारे में विद्यार्थियों को बताएँगे।
गतिविधि चरण
-
सभी विद्यार्थी अपने-अपने रोल के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
-
नाटक का अभ्यास करेंगे और फिर सभी के सामने प्रस्तुत करेंगे।
नाटक – ‘AI की मस्ती भरी दुनिया’
पात्रों का परिचय
- प्रोफेसर चतुर – एक बुद्धिमान और थोड़ा सा चतुर AI विशेषज्ञ।
- रोबोट रामू – एक रोबोट जो AI के उपयोग से चलता है और बहुत मजाकिया है।
- मीनू – प्रोफेसर की सहायक जो थोड़ी गुस्सैल है लेकिन काम में कुशल है।
- टोनी – प्रोफेसर का विद्यार्थी जो AI को समझने की कोशिश कर रहा है।
- ग्रामीण – प्रोफेसर के दोस्त और पड़ोसी जो AI के बारे में जानना चाहते हैं।
नाटक का विवरण
दृश्य 1 (प्रोफेसर चतुर अपने लैब में काम कर रहे हैं, रोबोट रामू पास में खड़ा है।)
- प्रोफेसर चतुर – (खुश होकर) वाह रामू! आज हमने तुम्हें और भी स्मार्ट बना दिया है। अब तुम मीनू की सहायता कर सकते हो।
- रोबोट रामू – (मजाक करते हुए) प्रोफेसर! मुझे लगता है कि मीनू को नहीं, आपको मेरी ज्यादा आवश्यकता है।
- मीनू – (गुस्से में) रामू! तुम बस अपना काम करो, प्रोफेसर की बातें मत सुनो।
दृश्य 2 (टोनी लैब में प्रवेश करता है।)
- टोनी – (उत्सुकता से) प्रोफेसर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्या है? क्या यह हमारे लिए अच्छा है या बुरा?
- प्रोफेसर चतुर – (हँसते हुए) टोनी! AI एक तकनीक है जो मशीनों को स्मार्ट बनाती है। इससे हम बहुत सारे काम आसानी से कर सकते हैं लेकिन इसका सही उपयोग करना आवश्यक है।
दृश्य 3 (ग्रामीण लैब में प्रवेश करते हैं।)
- ग्रामीण 1 – (चौंकते हुए) अरे! रामू तो हमारे खेत में काम कर सकता है।
- ग्रामीण 2 – (हँसते हुए) हाँ और हमें आराम करने का मौका मिल जाएगा।
- प्रोफेसर चतुर – (मुस्कराते हुए) बिल्कुल, AI का उपयोग खेती, चिकित्सा, शिक्षा और कई अन्य क्षेत्रों में हो सकता है।
दृश्य 4 (सभी मिलकर AI के लाभ और चुनौतियों पर चर्चा करते हैं।)
- मीनू – (गंभीर होकर) लेकिन प्रोफेसर, हमें AI के साथ सावधानी भी बरतनी चाहिए। गलत हाथों में यह खतरनाक भी हो सकता है।
- प्रोफेसर चतुर – (सहमति में सिर हिलाते हुए) सही कहा मीनू। AI का सही उपयोग और कानून बनाना बहुत आवश्यक है।
दृश्य 5 (सभी मिलकर एक पोस्टर बनाते हैं जिसमें AI के लाभ और सावधानियों के बारे में लिखा होता है।)
नाटक समाप्त
-
अंत में शिक्षक विद्यार्थियों के साथ मिलकर AI के लाभ और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।
-
इसके बाद विद्यार्थी चार्ट पेपर और रंगीन पेंसिल की सहायता से AI के लाभ और सावधानियों पर एक पोस्टर बनाएँगे।
सीखने के प्रतिफल
- विद्यार्थी यह समझ सकेंगे कि AI का उपयोग किस प्रकार किया जाता है।
- इसमें सम्मिलित तकनीकी पहलुओं से अवगत हो सकेंगे।
- AI का समाज और विभिन्न क्षेत्रों पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसकी समझ विकसित हो सकेगी।
- AI के उपयोग में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे किया जा सकता है इस पर विचार कर सकेंगे।
Career Box
मुझे यह गतिविधि बहुत पसंद आई। क्या इसमें भविष्य में काम के अवसर भी हैं?
- स्क्रिप्ट राइटर — फ़िल्मों और वेब सीरीज के लिए संवाद और कहानियाँ लिखना।
- रंगमंच कलाकार — मंच पर अभिनय करके विभिन्न पात्रों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करना।
- कंटेंट क्रिएटर — डिजिटल मीडिया, यूट्यूब, फ़िल्म या विज्ञापन के लिए रचनात्मक सामग्री तैयार करना।
- AI संवाद डिज़ाइनर — चैटबॉट और वर्चुअल असिस्टेंट के लिए संवाद तैयार करना जहाँ भाषा और तकनीक दोनों का उपयोग होता है।
-
Job cards link – https://cg.rajasthan.gov.in/careerguidance/
www.apnigovt.com
No Bag Day
अगर आप चाहते हैं कि हर महीने, हर शनिवार की No Bag Day Activity सबसे पहले आपको यहीं मिले — तो हमारी वेबसाइट को Bookmark करें!
साथ ही हमारे Telegram Group और WhatsApp Group से जुड़ें, ताकि आपको हर नई गतिविधि और आदेश तुरंत मिले। इस पोस्ट को अपने Teacher Friends और Parents Groups में जरूर शेयर करें — मिलकर बदलाव लाएं!
Rajasthan Board Class 1 to 6 New Books 2025 PDF Download
बस्ता मुक्त दिवस निर्देशिका: सत्र 2025-26 | No BAG Day Class 1 to 5 Session 2025-26 |
बस्ता मुक्त दिवस निर्देशिका: सत्र 2025-26 | No BAG Day Class 6 to 8 Session 2025-26 |
बस्ता मुक्त दिवस निर्देशिका: सत्र 2025-26 | No BAG Day Class 9 to 12 Session 2025-26 |