Apni Govt

No Bag Day – 12 जुलाई 2025 (द्वितीय शनिवार) – कक्षा 6 से 8

No Bag Day 12 July 2025 Class 6 to 8 Activity

NO Bag Day समूह विभाजन:

  • पहली और दूसरी कक्षा के समूह का नाम- अंकुर
  • तीसरी से पांचवी के समूह का नाम -प्रवेश,
  • 6ठी से 8वीं के समूह का नाम- दिशा
  • 9वीं और 10वीं के समूह का नाम- क्षितिज 
  • 11वीं-12वीं के समूह का नाम- उन्नति 

✅ 📌 2nd Saturday – 12 जुलाई 2025 (No Bag Day – कक्षा 6 से 8)

थीम – भाषाई समझ से अभिव्यक्ति की ओर

No Bag Day 12 July 2025 Class 6to 8 Activity


गतिविधि का नाम – ‘वर्ण के उच्चारण स्थान को जानें’ (60 मिनट)

गतिविधि का उद्देश्य –
वर्ण के उच्चारण स्थान की पहचान एवं विभिन नाम की समझ बनाना।

आवश्यक सामग्री –
दो मेज, वर्णमाला चार्ट, शब्द कार्ड (स्वर, स्पर्श व्यंजन, ऊष्म व्यंजन, अत:थ व्यंजन, सयुंक्त व्यंजन के चार्ट) तथा स्वर युक्त व्यंजन  एवं उनका वर्गीकरण –
उच्चारण स्थान के आधार पर:

वर्ण उच्चारण स्थान विभिन नाम
अ, आ, क वर्ग (क्, ख्, ग्, घ्, ङ्), ह् कंठ कंठ्य
इ, ई, च वर्ग (च्, छ्, ज्, झ्, ञ्), य, श् तालु तालव्य
ऋ, ट वर्ग (ट्, ठ्, ड्, ढ्, ण्), ढ़्, ड़्, ष, त्र, मृ मूर्धा मूर्धन्य
त वर्ग (त्, थ्, द्, ध्, न्), ल, स् दाँत दन्त्य
उ, ऊ, प वर्ग (प्, फ्, ब्, भ्, म्) ओष्ठ ओष्ठ्य
ए, ऐ कंठ व तालु कंठ्य-तालव्य
दाँत व ओष्ठ दन्तोष्ठ्य
ओ, औ कंठ व ओष्ठ कंठोष्ठ्य

शिक्षक हेतु निर्देश –

  • शिक्षक सभी विद्यार्थियों को गतिविधि के बारे में सामान्य निर्देश देंगे।

  • शिक्षक एक-एक विद्यार्थी को मेज के आमने-सामने खड़ा करेंगे।

  • शिक्षक उच्चारण स्थान व विभिन नाम चार्ट पेपर पर लिख लेंगे।

  • कक्षा के सभी विद्यार्थियों को समान अवसर देंगे।

  • गतिविधि को प्रारंभ करने से पहले विद्यार्थियों को संख्यानुसार वर्ण कार्ड, शब्द कार्ड और चार्ट छाँटकर रखेंगे।

गतिविधि के चरण –

  • शिक्षक विद्यार्थियों को संख्या के अनुपात में समूह बनाएँगे।

  • शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को एक-एक वर्ण कार्ड दिया जाएगा।

  • उच्चारण स्थान व विभिन नाम के अनुसार विद्यार्थी अपने-अपने वर्ण को जमाएँगे।

  • प्रत्येक समूह को पाँच-पाँच शब्द कार्ड देंगे और उन शब्दों का उपयोग करते हुए एक-एक वाक्य लिखने के लिए कहेंगे।

  • विद्यार्थियों द्वारा लिखे गए वाक्यों से उच्चारण स्थान और नाम विभिन को अलग-अलग करना।

  • शिक्षक वर्ण से संबंधित सामान्य चर्चा करेंगे (यथा – स्वर, उनके भेद, स्वर, स्पर्श व्यंजन के प्रकार , ऊष्म व्यंजन, अत:थ व्यंजन, सयुंक्त व्यंजन आदि के सम्बद्ध में चर्चा ) तथा स्वर युक्त व्यंजन  के उच्चारण स्थान पूछेंगे।

सीखने के प्रतिफल –

  • विद्यार्थी वर्ण के उच्चारण स्थान व नाम विभिन को समझ पाएँगे।

  • साहित्य को अलग-अलग विधाओं में पढ़े शब्दों के उच्चारण मानक में अंतर करना सीख पाएँगे।


अन्य गतिविधि 2 – साइबर सुरक्षा

गतिविधि का नाम – ‘साइबर सुरक्षा क्विज़’ (60 मिनट)

गतिविधि का उद्देश्य –
i. विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी देना।
ii. विद्यार्थियों को इन पहलुओं को मजेदार और रोचक तरीके से सिखाना।

आवश्यक सामग्री –
साइबर सुरक्षा से संबंधित प्रश्नों की सूची, कागज, पेंसिल, व्हाइटबोर्ड और मार्कर पेन।

शिक्षक हेतु निर्देश –
शिक्षक क्विज हेतु प्रश्नों की सूची तैयार करेंगे।

गतिविधि के चरण –

  • विद्यार्थियों को छोटे-छोटे समूहों में विभाजित करेंगे।

  • प्रत्येक समूह को प्रश्नों की सूची देंगे और उन्हें उत्तर देने के लिए कहेंगे।
    प्रश्न निम्नलिखित हो सकते हैं –
    • सुरक्षित पासवर्ड कैसा होना चाहिए?
    • आपकी व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन साझा करना क्यों खतरनाक हो सकती है?
    • साइबर धमकी क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है?
    • संदिग्ध लिंक या ई-मेल पर क्लिक करने से क्या हो सकता है?

  • उत्तर प्रस्तुत करना –
    प्रत्येक समूह को अपने उत्तर प्रस्तुत करने के लिए कहेंगे।

  • उत्तरों पर चर्चा करेंगे और सही उत्तर बताएँगे।

सीखने के प्रतिफल –
विद्यार्थी साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित हो पाएँगे।


www.apnigovt.com

📌 🔔 No Bag Day 

👉 अगर आप चाहते हैं कि हर महीने, हर शनिवार की No Bag Day Activity सबसे पहले आपको यहीं मिले — तो हमारी वेबसाइट को Bookmark करें!

साथ ही हमारे 👉 Telegram Group और WhatsApp Group से जुड़ें, ताकि आपको हर नई गतिविधि और आदेश तुरंत मिले। इस पोस्ट को अपने Teacher Friends और Parents Groups में जरूर शेयर करें — मिलकर बदलाव लाएं!

बस्ता मुक्त दिवस निर्देशिका: सत्र 2025-26 No BAG Day Class 1 to 5 Session 2025-26
बस्ता मुक्त दिवस निर्देशिका: सत्र 2025-26 No BAG Day Class 6 to 8 Session 2025-26
बस्ता मुक्त दिवस निर्देशिका: सत्र 2025-26 No BAG Day Class 9 to 12 Session 2025-26

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top