26 नवम्बर, 2024 संविधान दिवस Constitution Day
माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर विभाग के आदेशानुसार 26 नवम्बर, 2024 को संविधान दिवस के दिन विद्यालयों में आयोजन करवाया जाना हैं I 26 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान निर्मित किया गया था। इसी कम में प्रतिवर्ष इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उक्त क्रम में इस वर्ष 2024 में भी संविधान दिवस की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर ‘संविधान का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत सम्पूर्ण देश में विभिन्न कार्यक्रमों / गतिविधियों का आयोजन करवाया जा रहा हैं। राज्य के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को संविधान के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 26 नवम्बर, 2024 को निम्नानुसार गतिविधियों का आयोजन करवाया जाना हैं :-
Table of Contents
General Instruction for Constitution Day 26 Nov 2024
- संविधान दिवस का आयोजन राज्य के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में करवाया जाए।
- संविधान की प्रस्तावना का वाचन समस्त विद्यालयों में प्रार्थना सभा के अन्तर्गत करवाया जाए।
- सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय संविधान दिवस की सूचना / जानकारी विद्यार्थियों, School Staff , अभिभावकों एवं जनसाधारण को दी जाए।
- भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष में आयोजित की गयी गतिविधियों / कार्यक्रमों की सूचना MyGov portal पर उपलोड की जाए।
- सोशल मीडिया पर #Constitution day का Trend चलाया जाए।
संविधान की प्रस्तावना का वाचन
- प्रातः 11:00 बजे-संविधान के प्रति श्रद्धा एवं कर्तव्यों के प्रति विज्ञता हेतु ‘संविधान की प्रस्तावना’ का वाचन दिनांक 26 नवम्बर, 2024 को समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना सभा में एवं समस्त विभागीय कार्यालयों में प्रातः 11:00 बजे करवाया जाना है।
- उक्त वाचन करने से पूर्व संस्था प्रधान/विशेषज्ञ शिक्षक संक्षिप्त में ‘संविधान की प्रस्तावना के लिए 05 मिनट का परिचयात्मक उद्बोधन देंगे।
संविधान की प्रस्तावना का वाचन
सभी राजकीय विद्यालयों को निकटतम स्थित संविधान पार्क (राजभवन / विश्वविद्यालयों में स्थित) का भ्रमण दिनांक 26.11.2024 से 26.01.2025 तक करवाया जाए।
संविधान प्रस्तावना का पाठन
सभी विद्यालयों में दिनांक 26.11.2024 से दिनांक 31.12.2024 तक ‘संविधान की प्रस्तावना को विद्यार्थियों, विद्यालयी स्टाफ एवं आगंतुकों के अवलोकन हेतु सुलभ स्थान पर लगायी जाए, जिससे सभी इसका पाठन कर सके।
संविधान पाठ्शाला
- संविधान दिवस 26 नवम्बर, 2024 को विद्यालयों में संविधान पाठ्शाला का आयोजन करवाया जाए। उक्त सम्बन्ध में संविधान दिवस पर समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में पहला कालांश संविधान के महत्वपूर्ण अंशों के सम्बन्ध में विद्यार्थियों को जानकारी देने हेतु रखा जाए।
- संविधान दिवस को संविधान के निर्माण की प्रक्रिया से जुड़े प्रसंगों को विद्यार्थियों को सुनाया जाए।
संविधान दिवस पर गतिविधि आयोजन
- संविधान दिवस को पंच प्राण रंगोत्सव (पोस्टर मेकिंग) और पंच प्राण अनुभव (रील-मेकिंग), वाद-विवाद प्रतियोगिता, समाज / राष्ट्र में लोकतांत्रिक मूल्य तथा राष्ट्र की एकता और अखण्डता इत्यादि पर निबंध लेखन आयोजित किए जाए।
- सभी विद्यालयों में दिनांक 26.11.2024 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाए और विजेताओं को प्रमाण-पत्र दिए जाए। इसी क्रम में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया, वेबसाइट, मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप पर जानकारी साझा की जाए।
- संविधान दिवस के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा MyGov.in पर ऑनलाईन प्रश्नोतरी आयोजित की जायेगी। जिसमें समस्त विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया जाना है।
- उक्त प्रश्नोत्तरी में मेरिट में आने वाले प्रथम 3000 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय युवा दिवस पर आमंत्रित किया जायेगा। भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाए।
संविधान का अमृत महोत्सव कार्यकम |
|
Constitution Day 26.11.2024 | Download Order |
निबंध प्रतियोगिता 26 Nov 2024 | Download Pdf |
MyGov Portal | MyGov |
संविधान दिवस 26 नवम्बर, 2024 के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता के आयोजन बाबत्।
निबंध प्रतियोगितासंविधान दिवस (26 नवम्बर, 2024) -प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 नवम्बर, 2024 को संविधान दिवस के अवसर पर ‘वर्तमान परिदृश्य में अम्बेडकर के विचारों की प्रासंगिकता” “Relevance of Ambedkar’s thoughts in the current scenario” विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 1.पात्रताडॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउण्डेशन (अम्बेडकर पीठ), मूण्डला, जयपुर द्वारा आयोजित जिला एवं राज्य स्तरीय निबन्ध प्रतियोगिता, 2024 जिसमें राजकीय एवं मान्यता प्राप्त प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों (कक्षा 9 से 12) के विद्यार्थी भाग लेने के पात्र है। 2.निबन्ध की भाषानिबन्ध की भाषा का माध्यम निबन्ध हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा में लिखे हुए स्वीकार्य होगें। 3. पुरस्कार
4.निबंध प्रतियोगिता विभागीय आदेश -Download Order |