राजस्थान सरकार शिक्षा विभाग
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय MGGS School (अंग्रेजी माध्यम) योजना (स्तर प्रथम से बारहवीं तक)
देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के लिए अभी भी और अधिक प्रयास किये जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। वर्तमान समय वैश्वीकरण (Globlisation) का है। शिक्षा में सतत् विकास के वैश्विक लक्ष्यों के साथ संरेखण (Alignment with Global sustainable development goals) करने के लिए वैश्विक शिक्षा के विकास एजेंडा की दिशा में सतत् प्रयास करने की महती आवश्यकता है। जिसके लिए अंग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक है जिससे राज्य के विद्यार्थी वैश्विक समुदाय के साथ संरेखण कर अपना भविष्य तलाश सके। राजस्थान हिंदी भाषी प्रदेश होने से प्रायः देखा जा रहा है कि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत अधिकतर विद्यार्थी अंग्रेजी में अपेक्षाकृत उपलब्धि प्राप्त करने में कठिनाई का अनुभव करते हैं। ऐसी स्थिति में राजकीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम का वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य में “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर “महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)” (MGGS School) कक्षा एक से बारहवीं तक, स्थापित करने का निर्णय लिया गया है ताकि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी भी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। इन विद्यालयों को जिलों एवं ब्लॉक में उत्कृष्टता के केन्द्र (Centre of Excellence) के रूप में विकसित किया जायेगा।
Table of Contents
- MGGS School English Medium me Staff
- Teaching Staff Details शैक्षिक स्टाफ :- (1) एक से कंक्षा दसवीं तक के लिए :-
- (शैक्षिक स्टाफ :- II) ग्यारहवीं एवं बारहवीं तक के लिए :-
- MGGS School Non-Teaching Staff गैर शैक्षिक स्टाफ :
- शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक स्टाफ का चयन (MGGS School)
- (ii) अधिशेष शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया :
- Download Pdf Order
- 2015 के अनुसार हिन्दी माध्यम उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन,पदों का विवरण
MGGS School English Medium me Staff
Teaching Staff Details शैक्षिक स्टाफ :- (1) एक से कंक्षा दसवीं तक के लिए :-
SR | पद का नाम | विशेष विवरण |
1. |
प्रधानाचार्य (Principal) पदों की संख्या -1 |
विभाग में कार्यरत प्रधानाचार्य उच्च मा.वि. समकक्ष अधिकारी, जो कुशल नेतृत्वकर्ता के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा संप्रेक्षण कौशल में दक्ष हो, को प्राथमिकता दी जाये। |
2. |
अध्यापक लेवल-1 पदों की संख्या -5 |
विभाग में कार्यरत अध्यापक लेवल -1 यथा सम्भव अंग्रेजी-2, गणित, पर्यावरण, हिन्दी विषय के शिक्षकों का चयन किया जाये। (सभी विषयों के अध्यापक अंग्रेजी भाषा संप्रेक्षण कौशल में दक्ष हो, को प्राथमिकता दी जाये) |
3. |
अध्यापक लेवल-2 पदों की संख्या-2 (अंग्रेजी, गणित) |
विभाग में कार्यरत अध्यापक लेवल -2 शिक्षक (सभी विषयों के अध्यापक अंग्रेजी भाषा संप्रेक्षण कौशल में दक्ष हो, को प्राथमिकता दी जाये) |
4. |
वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-2 पदों की संख्या-6 (अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, हिन्दी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान) |
विभाग में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक (सभी विषयों के अध्यापक अंग्रेजी भाषा संप्रेक्षण कौशल में दक्ष हो, को प्राथमिकता दी जाये) |
5. |
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक पदों की संख्या-1 |
विभाग में कार्यरत वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक (अंग्रेजी भाषा संप्रेक्षण कौशल में दक्ष हो, को प्राथमिकता दी जाये) |
6. |
पुस्तकालयाध्यक्ष पदों की संख्या-1 |
विभाग में कार्यरत पु. अ. (अंग्रेजी भाषा संप्रेक्षण कौशल में दक्ष हो, को प्राथमिकता दी जाये) |
7. |
प्रयोगशाला सहायक पदों की संख्या-1 |
विभाग में कार्यरत प्र.शा.स. (अंग्रेजी भाषा संप्रेक्षण कौशल में दक्ष हो, को प्राथमिकता दी जाये) |
8. |
कम्प्यूटर शिक्षक पदों की संख्या-1 |
विभाग में कार्यरत अध्यापक लेवल -1/2 समकक्ष शिक्षक जो RSCIT/PGDCA/BCA/ MCA की योग्यता धारक हों। (अंग्रेजी भाषा संप्रेक्षण कौशल में दक्ष हो, को प्राथमिकता दी जाये) |
(शैक्षिक स्टाफ :- II) ग्यारहवीं एवं बारहवीं तक के लिए :-
II) ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा प्रारंभ होने पर संकाय के अनुसार पांच व्याख्याताओं के पद सृजित कर स्वीकृत संकाय/विषय अनुरूप दो/तीन वरिष्ठ अध्यापकों के पद कम किये जायेंगे। सम्बन्धित विषयों के व्याख्याताओं का चयन किया जायेगा। चयन में अंग्रेजी भाषा संप्रेक्षण कौशल में दक्ष को प्राथमिकता दी जायेगी।
MGGS School Non-Teaching Staff गैर शैक्षिक स्टाफ :
SR | पद का नाम | पदों की संख्या | विशेष विवरण |
1. | वरिष्ठ सहायक | 1 | |
2. | कनिष्ठ सहायक | 1 | कनिष्ठ सहायक कम कम्प्यूटर ऑपरेटर |
3. | सहायक कर्मचारी | 3 |
शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक स्टाफ का चयन (MGGS School)
(i) “महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)” हेतु शिक्षा विभाग में कार्यरत दक्ष शिक्षकों (अंग्रेजी भाषा संप्रेक्षण कौशल में दक्ष हो, को प्राथमिकता दी जाये।) में से योग्य शिक्षकों को साक्षात्कार (Walk in Interview) लेकर चयनित किया जाएगा। उक्त विद्यालय में पूर्व से कार्यरत शिक्षक भी साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे। चयनित नहीं हो पाने वाले शिक्षकों को अन्यत्र समायोजित किया जा सकेगा।
(ii) अधिशेष शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया :
इन विद्यालयों की स्थापना के प्रथम वर्ष में कक्षा प्रथम से आठवीं तक अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं संचालित की जाएगी। शेष कक्षाएं यथावत संचालित की जाती रहेंगी। कक्षा प्रथम से आठवीं तक अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों का चयन किये जाने पर अधिशेष शिक्षकों का समायोजन सक्षम अधिकारी द्वारा अन्य विद्यालयों में किया जायेगा। वरिष्ठ अध्यापकं एवं व्याख्याता पूर्ववत कार्य करते रहेंगे। आगामी वर्षों में जैसे-जैसे अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं उत्तरोत्तर बढ़ती जायेंगी, स्टाफ के चयन के कारण अधिशेप हुए वरिष्ठ अध्यापकों एवं व्याख्याताओं का समायोजन अन्यत्र किया जायेगा।
Download Pdf Order
Important Pdf | |
अधिशेष शिक्षक समायोजन 2024 दिशा-निर्देश Order 14.11.2024 New Order | 14.11.2024 Order |
अधिशेष शिक्षक समायोजन 2024 दिशा-निर्देश Order 06.09.2024 (Pdf Page 1-4) | Download PDF |
Hindi Medium School Staff Rules Order 30.04.2015 ( Pdf Page 13-26) | Download PDF |
MGGS Staff Rules Order 14.06.2019 ( Pdf Page 5-12) | Download PDF |
Education Departments Govt Orders