Shala Darpan Profile Update Order
शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यालय प्रोफाईल एक अत्यन्त महत्वपूर्ण भाग है इनमें दर्ज सूचनायें विभिन्न स्तरों पर उपयोग हेतु साझा की जाती है। इसलिये इसका विश्वसनीय एवं अद्यतन होना अतिआवश्यक है देरी से अद्यतन की गई सूचनाओ का कोई औचित्य नही रह जाता है।
Shala Dapran Official Website-
शाला दर्पण पोर्टल के डाटा के समुचित उपयोग के मध्यनजर निर्देशित किया जाता है कि, विद्यालय प्रोफाईल के प्रत्येक भाग में प्रदर्शित Last Updation date को ध्यान में रखकर दर्ज की गई सभी सूचनाओं को तुरन्त प्रभाव से निम्नानुसार अद्यतन करें एवं भविष्य में भी इसे अद्यतन रखा जावें।
1. बेसिक प्रोफाईल Basic Profile इसके अन्तर्गत विद्यालय का नाम, भौगोलिक जानकारी, माध्यम, बोर्ड मान्यता क्रमांक, लोकसभा, विधानसभा, भौगोलिक सूचना, तृतीय भाषा, संचालित संकाय एवं विषय इत्यादि सूचना दर्ज करवाई जाती है इनको भली प्रकार जांच करें एवं
Correction/Update -सुधार होने पर विद्यालय लॉगिन से “Help Centre Module” के माध्यम से तुरन्त रिक्वेस्ट भेजें।
2. सह शैक्षणिक गतिविधियां इसके अन्तर्गत संस्था प्रधान, शाला दर्पण प्रभारी का विवरण सहित विद्यालय में संचालित सह शैक्षणिक गतिविधियों की सूचनायें यथा- एन.सी.सी., कब, गाईड, स्काउट, बुलबुल, मीना मंच, यूथ एवं ईको क्लब, बाल संसद के संचालन की स्थिति, व्यावसायिक शिक्षा का ट्रेड इत्यादि दर्ज करवाया जाता है।
Update Process -इसमें अधिकांश सूचनायें विद्यालय स्तर से अद्यतन की जा सकती है। इस भाग में संस्था प्रधान का विवरण गलत होने पर सम्बन्धित CDEO कार्यालय से सुधार करवायें इसके अभाव में उचित व्यक्ति को OTP प्राप्त नही हो पायेगें।
3. क्रमोन्नति सम्बन्धित जानकारी विद्यालय के प्राथमिक स्तर से प्रारम्भ होने के बाद जब-जब विद्यालय को क्रमोन्नत किया गया है उसका वर्ष, क्रमोन्नति क्रमांक एवं क्रमोन्नति का माध्यम आदि विद्यालय द्वारा दर्ज किया जावें एवं समय-समय पर अद्यतन किया जाना आवश्यक है।
4. विद्यालय से सम्बन्धित अन्य जानकारी विद्यालय की स्थापना वर्ष, विद्यालय डिमर्ज की स्थिति एवं पत्र व्यवहार के पते की सूचना इसमें दर्ज की जाती है एवं विद्यालय स्तर से अद्यतन किया जा सकता है।
Update Process- विद्यालय स्तर से अद्यतन
5. निकटतम संस्थान इसके अन्तर्गत विद्यालय से निकटतम प्रा.वि., उ.प्रा.वि. एवं उ. मा.वि. का विवरण एवं उसकी दूरी दर्ज करनी होती है जिसे Update विद्यालय स्तर से कभी भी अद्यतन किया जा सकता है।
6. निकटतम अन्य नागरिक सेवा संस्थानों का विवरण इसमें विद्यालय के निकटतम बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, पुलिस स्टेशन, स्वास्थ्य केन्द्र / उपस्वास्थ्य केन्द्र इत्यादि की सूचना मय दूरी के समय-समय पर अद्यतन की जायें।
7. सम्बन्धित सड़को का विवरण इस टैब में जिस राजस्व गांव में विद्यालय स्थित है उसमें से गुजरने वाली एवं ग्राम पंचायत से गुजरने वाली सड़क का विवरण (यथा – राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, तहसील मुख्यालय को उपखण्ड / जिला मुख्यालय से जोडने वाली सडक इत्यादि) एवं जिला मुख्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालय, उपखण्ड मुख्यालय इत्यादि से दूरी का विवरण दर्ज किया जाता है इसे विद्यालय स्तर से समय-समय पर अद्यतन किया जाना आवश्यक है। यह NEP की आवश्यक सूचना है।
सभी संस्था प्रधान व्यक्तिशः ध्यान देकर पत्र की पालना तत्काल सुनिश्चित करें।
(आशीष मोदी)
आई.ए.एस.
निदेशक
Shala Darpan Update Order | Download |
Shala Darpan Works for Teachers Order | Download |