दसवाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन
International Yoga Day 2024
21 जून, 2024
विषयान्तर्गत दिनांक 21.06.2024 को दसवाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस International Yoga Day 2024 आयोजित किया जाना प्रस्तावित है और यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग की अच्छी सहभागिता के बिना मुमकीन नहीं है। योग दिवस 2024 का विषय Theme -योग स्वयं और समाज के लिए
अतः कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निम्न निर्देश दिए जाते हैं :-
1. यह राज्य स्तरीय कार्यकम प्रातः 7.00 से 8.00 बजे तक होगा।
2. इस कार्यक्रम में शिक्षक एवं विद्यार्थी आवश्यक रूप से भाग लें।
3. कार्यकम में न्यूनतम कक्षा 6 से विद्यार्थी सहभागी होंगे तथा विद्यालयों में पदस्थापित पी.टी.आई. के निर्देशन में कार्यक्रम में भाग लेंगे।
4. देशभक्ति गीतों के लयबद्ध के साथ योग किया जायेगा एवं आयुष मंत्रालय के ऐप पर उपस्थिति एवं सहभागिता दर्ज की जायेगी।
5. स्थानीय स्तर पर स्काउट गाईड्स को भी योग प्रशिक्षक के रूप में उपयोग किया जायेगा।
6. यह कार्यक्रम केवल शिक्षक, विद्यार्थी तक ही सीमित नहीं रहे बल्कि इसमें एस.डी.एम.सी., एस.एम. सी., पी.टी.एम. के सदस्यों को भी जोड़ा जावे। साथ ही राजकीय स्कूलों / निजी स्कूलों में भी यह कार्यकम आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
7. ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ जल एवं मेडिकल किट की व्यवस्था की जाये।
8. निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर को इस पूरे कार्यकम के लिए राज्य स्तरीय नोडल नियुक्त किया जाता है, जो आयुष विभाग के आयुक्त/ निदेशक से समन्वय कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।
9. अल्प अवधि को ध्यान में रखते हुए Mail/App/Personal Supervision के माध्यम से आदेशों की पालना सुनिश्चित हो।
What is the theme of Yoga Day 2024?
Yoga for Self and Society
Yoga Day 2024 Ki Theme Kya Hain ?
Yoga for Self and Society
योग दिवस 2024 का विषय क्या है?
योग स्वयं और समाज के लिए
योग का उद्देश्य क्या है? What is objectives of Yoga in our life ?
योग शरीर और मन को एक साथ लाता है और तीन मुख्य तत्वों – गति, श्वास और ध्यान पर आधारित है। योग से कई शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ होते हैं जिनमें बेहतर मुद्रा, लचीलापन, शक्ति, संतुलन और शरीर की जागरूकता शामिल है।