📢 RGHS लाभार्थी ध्यान दें – ABHA ID अनिवार्य 2026
RGHS Official ABHA ID Notice
🔹 ABHA ID क्या है?
ABHA ID (Ayushman Bharat Health Account) भारत सरकार की डिजिटल हेल्थ आईडी है, जिसके माध्यम से आपकी सभी मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहती हैं। यह ID RGHS योजना के तहत उपचार के लिए आवश्यक की गई है।
🔹 RGHS में ABHA ID क्यों जरूरी है?
राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (RGHS) के नवीन आदेश अनुसार अब सभी लाभार्थियों को ABHA ID बनाना अनिवार्य है। बिना ABHA ID के भविष्य में कैशलेस उपचार, अस्पताल पंजीकरण एवं चिकित्सा सेवाएँ प्रभावित हो सकती हैं।
✅ ABHA ID बनाने की पूरी प्रक्रिया (Step-by-Step)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ – https://abha.abdm.gov.in
- “Create ABHA Number” विकल्प पर क्लिक करें।
- Aadhaar Number दर्ज करें और OTP से सत्यापन करें।
- अपना मोबाइल नंबर Verify करें।
- आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपकी ABHA ID तुरंत जनरेट हो जाएगी।
- ABHA Card डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
❓ महत्वपूर्ण FAQ
Q1. क्या ABHA ID बनाना अनिवार्य है?
हाँ, RGHS लाभार्थियों के लिए अब अनिवार्य है।
Q2. क्या ABHA ID मुफ्त है?
हाँ, यह पूर्णतः निःशुल्क है।
Q3. क्या बिना ABHA ID इलाज होगा?
भविष्य में RGHS के अंतर्गत उपचार में समस्या आ सकती है।
📢 Latest Question Papers & Govt Updates ke liye Follow Karein
Free worksheets, exams PDFs aur important updates sabse pehle paane ke liye

