Class 6 SST Annual Exam Paper 2026 I कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2026
यह पेज नवीन NCERT पुस्तक “समाज का अध्ययन: भारत और उसके आगे” पर आधारित कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2025-26 उपलब्ध कराता है। इसमें वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय तथा मानचित्र आधारित प्रश्न शामिल हैं, जो 70 अंकों के वार्षिक परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयार किए गए हैं। शिक्षक और विद्यार्थी Generate Paper विकल्प का उपयोग करके विद्यालय का नाम जोड़कर आसानी से PDF डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रश्न पत्र पूर्णतः NCERT सिलेबस, परीक्षा उपयोग और अभ्यास के लिए उपयुक्त तथा बिना अनावश्यक विज्ञापन के तैयार किया गया है।
[विद्यालय का नाम]
वार्षिक परीक्षा 2025-26
कक्षा 6 | विषय सामाजिक विज्ञान
दिनांक :
समय: 3 घंटे | पूर्णांक: 70
खंड A – वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1×10 = 10 अंक)
Q1 पृथ्वी पर स्थान ज्ञात करने के लिए क्या उपयोग होता है?
A. अक्षांश-देशांतर
B. पर्वत
C. नदियाँ
D. जंगल
Q2 पृथ्वी का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
A. अटलांटिक
B. प्रशांत
C. हिंद
D. आर्कटिक
Q3 इतिहास जानने के लिए कौन सा स्रोत उपयोगी है?
A. सिक्के
B. शिलालेख
C. पुस्तक
D. उपरोक्त सभी
Q4 लोकतंत्र में शासन किसके द्वारा चुना जाता है?
A. राजा
B. जनता
C. सेना
D. अधिकारी
Q5 ग्राम पंचायत का प्रमुख कौन होता है?
A. प्रधान
B. मंत्री
C. कलेक्टर
D. विधायक
Q6 नगरीय क्षेत्रों की स्थानीय सरकार को क्या कहते हैं?
A. ग्राम पंचायत
B. नगर पालिका
C. संसद
D. पंचायत समिति
Q7 आर्थिक गतिविधि का उदाहरण है?
A. खेती
B. व्यापार
C. उद्योग
D. उपरोक्त सभी
Q8 भारतीय सभ्यता का प्रारंभ किस नदी के पास हुआ?
A. सिंधु
B. गंगा
C. नर्मदा
D. कावेरी
Q9 ‘विविधता में एकता’ का अर्थ है?
A. अलग संस्कृति
B. अलग भाषा
C. भिन्नता के बावजूद एकता
D. अलग धर्म
Q10 कार्य क्यों आवश्यक है?
A. आय के लिए
B. समाज के लिए
C. जीवनयापन के लिए
D. उपरोक्त सभी
खंड B – रिक्त स्थान भरिए (2×5 = 10 अंक)
Q11 पृथ्वी अपनी धुरी पर ______ करती है। (घूर्णन / परिक्रमण)
Q12 महाद्वीप बड़े ______ क्षेत्र होते हैं। (स्थल / जल)
Q13 इतिहास की घटनाओं को क्रम में दिखाने के लिए ______ बनाई जाती है। (समय-रेखा / मानचित्र)
Q14 लोकतंत्र में जनता अपने ______ चुनती है। (प्रतिनिधि / सैनिक)
Q15 आर्थिक गतिविधियाँ व्यक्ति की ______ से जुड़ी होती हैं। (रोजगार / खेल)
खंड C – लघु उत्तरीय प्रश्न (4×5 = 20 अंक)
Q16 अक्षांश और देशांतर क्या होते हैं?
Q17 स्थलरूप क्या होते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
Q18 इतिहास के स्रोत क्या होते हैं?
Q19 परिवार और समुदाय का महत्व लिखिए।
Q20 ग्रामीण क्षेत्रों की स्थानीय सरकार के कार्य लिखिए।
खंड D – दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (6×5 = 30 अंक)
Q21 भारत की सांस्कृतिक विरासत का महत्व लिखिए।
Q22 ‘विविधता में एकता’ से क्या अभिप्राय है? उदाहरण सहित लिखिए।
Q23 महासागर जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं? समझाइए।
Q24 आर्थिक गतिविधियाँ समाज के विकास में कैसे सहायक होती हैं?
Q25 भारत के मानचित्र में किसी भी पाँच राज्यों के नाम लिखकर दर्शाइए।
राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु,पंजाब, केरल, हरयाणा
www.apnigovt.com
📢 Latest Question Papers & Govt Updates ke liye Follow Karein
Free worksheets, exams PDFs aur important updates sabse pehle paane ke liye


