✅ 📅 No Bag Day – 26 July 2025 (शनिवार)
Fourth Saturday
थीम: खेल-खेल में विज्ञान
समूह –
-
समूह – 1: अंकुर (कक्षा 1–2)
-
समूह – 2: प्रवेश (कक्षा 3–5)
3rd Saturday – 26 July 2025 No Bag Day Activity
Class | Group | Activity Name |
1-2 | अंकुर |
|
3-5 | प्रवेश |
|
🔷 गतिविधि 1 – समूह 1 (अंकुर: कक्षा 1–2)
गतिविधि का नाम – ‘कबाड़ से जुगाड़’ (समय – 60 मिनट)
🎯 गतिविधि के उद्देश्य –
-
विद्यार्थियों में कागज के कचरे का निस्तारण एवं उससे उपयोगी सामग्री बनाने की समझ बनाना।
-
विद्यार्थियों में रचनात्मकता बढ़ाना।
📌 आवश्यक सामग्री –
कागज, अखबार, पुरानी रस्सी, जल, मेथी पाउडर, मुल्तानी मिट्टी आदि।
📋 शिक्षक हेतु निर्देश –
-
शिक्षक विद्यार्थियों को एक सप्ताह पूर्व से पुराने अखबार-रस्सी आदि को एकत्र कर एक पात्र में रखकर पानी से भिगोने के लिए कहें।
-
शिक्षक विद्यार्थियों को यह बताएँ कि हमारे आसपास मिट्टी से क्या–क्या वस्तुएँ बना सकते हैं।
🗂️ गतिविधि के चरण –
1️⃣ सर्वप्रथम विद्यार्थी भीगे हुए कागज को निकाल कर उसमें कुछ गेहूँ का भूसा, मेथी पाउडर एवं मुल्तानी मिट्टी डालकर अच्छी तरह से मथ या गूंध लें।
2️⃣ इसके बाद बनी लगदी से वे शिक्षक के निर्देशानुसार एवं सहायता से विभिन्न प्रकार के पात्र/खिलौने आदि बनाएँगे।
3️⃣ गतिविधि के अंत में शिक्षक बनाए गए पात्रों के बारे में चर्चा करेंगे तथा उनके उपयोग पर बातचीत करेंगे।
4️⃣ सभी विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए खिलौनों एवं वस्तुओं को कक्षा में प्रदर्शित करेंगे।
✅ सीखने के प्रतिफल –
विद्यार्थियों में कागज के कचरे से उपयोगी सामग्री निर्माण के कौशल का विकास हो सकेगा।
🔷 गतिविधि 2 – समूह 2 (प्रवेश: कक्षा 3–5)
गतिविधि का नाम – ‘बीजों की पहचान’ (समय – 60 मिनट)
🎯 गतिविधि के उद्देश्य –
विद्यार्थियों में विभिन्न फसलों के बीजों के बारे में समझ बनाना।
📌 आवश्यक सामग्री –
विभिन्न प्रकार के बीज (गेहूँ, चना, मक्का, बाजरा, मूँग, जौ, मूँगफली) आदि।
📋 शिक्षक हेतु निर्देश –
-
शिक्षक गतिविधि से पूर्व मुख्य फसलों के बीज एकत्र कर लें तथा गतिविधि एक बार विद्यार्थियों को करके जरूर दिखाएँ जिससे विद्यार्थी गतिविधि अच्छे से कर पाएँ।
🗂️ गतिविधि के चरण –
1️⃣ शिक्षक विद्यार्थियों को सर्वप्रथम बीज उपलब्ध करवाकर उन्हें स्वयं तोड़कर बताएँगे कि उनमें से कौनसी एक भाग वाली फसल है और कौनसी दो भाग वाली (दलहनी) फसल है।
2️⃣ इसके पश्चात शिक्षक विद्यार्थियों को समूह में बीज देकर उन्हें एक भाग वाली और दो भाग वाली फसल में वर्गीकृत करने को कहेंगे।
3️⃣ विद्यार्थी समूह में सभी बीजों को कुछ देर पानी में भिगो देंगे उसके बाद उन्हें लेकर उनके भागों को अलग करने का प्रयास करेंगे और एक भाग वाले और दो भाग वाले बीजों को अलग करके शिक्षक के सामने प्रस्तुत करेंगे।
✅ सीखने के प्रतिफल –
विद्यार्थी एक भाग वाली और दो भाग वाली फसलों के बीजों को पहचान सकेंगे और उनमें अंतर कर सकेंगे।
🔷 अन्य/विशेष गतिविधि (निपुण भारत)
गतिविधि का नाम – ‘कहानी का खजाना: ढूँढो, पढ़ो और बताओ!’ (समय – 60 मिनट)
समूह – 1 (अंकुर: कक्षा 1–2) एवं समूह – 2 (प्रवेश: कक्षा 3–5)
🎯 गतिविधि के उद्देश्य –
-
विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करना।
-
विद्यार्थियों को कहानी, कविता और चित्र-पुस्तकों से परिचित कराना।
-
विद्यार्थियों को समूह में मिलकर पढ़ना, सुनना और समझना सिखाना।
-
विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ाना।
📌 आवश्यक सामग्री –
चित्रों वाली छोटी कहानियाँ, कविताएँ और बाल पुस्तक का संग्रह, रंगीन टोकरी/बॉक्स जिन पर टैग लगे हों, कहानी, कविता, जानवरों की बातें, परियों की दुनिया, कहानी के पात्रों के मुखौटे या चित्र, चार्ट पेपर, स्केच पेन, रंगीन कागज आदि।
📋 शिक्षक हेतु निर्देश –
-
विद्यार्थियों को रंगीन किताबें दिखाकर पुस्तकालय का परिचय दें।
-
सरल भाषा में प्रश्न पूछें –
आपको कौन–कौन सी कहानियाँ पसंद हैं?
क्या आपने कभी परियों की कहानियाँ सुनी हैं? -
कहानी और कविता में अंतर समझाएँ (चित्रों और हावभाव से)।
-
बच्चों को बताएँ कि पुस्तकें हमारी मित्र हैं जो हमें नई बातें सिखाती हैं।
🗂️ गतिविधि के चरण –
1️⃣ विद्यार्थियों को विभिन्न समूहों में विभाजित करें।
2️⃣ प्रत्येक समूह को एक पर्ची दी जाएगी जिसमें एक कहानी या कविता का नाम लिखा होगा (जैसे: ढूँढो वह पुस्तक जिसमें खरगोश है, या परी उड़ रही है नीले आसमान में)।
3️⃣ बच्चे पुस्तकालय में उस पुस्तक को ढूँढेंगे और संबंधित बॉक्स में रखेंगे।
4️⃣ प्रत्येक समूह संबंधित पुस्तक की कहानी/कविता को कक्षा में मातृभाषा में प्रस्तुत करेगा और अपने सहपाठियों को बताएँगे कि –
इस कहानी/कविता में मुझे सबसे अच्छा क्या लगा।
अगर मैं वह जानवर/परी होता/होती, तो क्या करता/करती।
✅ सीखने के प्रतिफल –
-
विद्यार्थी किताबों से मित्रता कर पाएँगे।
-
विद्यार्थियों में चित्रों, कहानियों और कविताओं के माध्यम से भाषा और कल्पना शक्ति विकसित हो पाएगी।
-
विद्यार्थियों में सुनने, समझने और बोलने की क्षमता का विकास हो पाएगा।
-
विद्यार्थियों में समूह में कार्य करने और विचार साझा करने की आदत को बढ़ावा मिल सकेगा।
🔷 खुशियों की पाठशाला
गतिविधि का नाम – ‘5, 4, 3, 2, 1’ (समय – 60 मिनट)
समूह – 1 (अंकुर: कक्षा 1–2) एवं समूह – 2 (प्रवेश: कक्षा 3–5)
🎯 गतिविधि के उद्देश्य –
-
विद्यार्थियों में ध्यान देने के कौशल को विकसित करना।
-
ज्ञानेन्द्रियों की समझ विकसित करना।
📌 आवश्यक सामग्री –
ब्लैक बोर्ड, पेंसिल आदि।
📋 शिक्षक हेतु निर्देश –
-
शिक्षक कुछ उदाहरण या परिस्थितियों की सूची तैयार कर लें जो गतिविधि में सहायक हो।
🗂️ गतिविधि के चरण –
1️⃣ सर्वप्रथम शिक्षक ध्यान देना और अवलोकन करना क्या होता है उसकी समझ एक उदाहरण के माध्यम से बनाएँगे। जैसे – यह दीवार है, यह सफेद दीवार है, यह खुरदरी दीवार है आदि।
2️⃣ इसी तरह प्रत्येक विद्यार्थी सभी ज्ञानेन्द्रियों की सहायता से आसपास की चीजों का अवलोकन करेगा।
3️⃣ विद्यार्थी क्लास के बाहर जाकर –
-
कोई पाँच चीजें देखेंगे (पेड़, आसमान)।
-
कोई चार वस्तुओं को छुएँगे (घास, जमीन)।
-
कोई तीन आवाजों को सुनेंगे (पक्षी, घंटी)।
-
कोई दो चीजें सूँघेंगे (मिट्टी, रबर)।
-
कोई एक वस्तु को चखेंगे (पानी)।
नोट: शिक्षक प्रत्येक क्रिया के बाद छोटे समूह में चर्चा करने और उदाहरण देकर विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे। कक्षा 1–2 के विद्यार्थियों पर शिक्षक सूँघने एवं चखने की क्रिया के दौरान विशेष ध्यान दें।
4️⃣ गतिविधि के अंत में शिक्षक पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ – आँख, कान, नाक, त्वचा और जिव्हा – इन सभी पर समझ विकसित करेंगे और अवलोकन करने में ये कैसे सहायक होते हैं इस पर चर्चा करेंगे।
✅ सीखने के प्रतिफल –
-
विद्यार्थियों में इस गतिविधि के माध्यम से ध्यान का कौशल विकसित हो सकेगा।
-
विद्यार्थी ज्ञानेन्द्रियों की समझ और अवलोकन में उपयोग की समझ बना सकेंगे।
www.apnigovt.com
No Bag Day
अगर आप चाहते हैं कि हर महीने, हर शनिवार की No Bag Day Activity सबसे पहले आपको यहीं मिले — तो हमारी वेबसाइट को Bookmark करें!
साथ ही हमारे Telegram Group और WhatsApp Group से जुड़ें, ताकि आपको हर नई गतिविधि और आदेश तुरंत मिले। इस पोस्ट को अपने Teacher Friends और Parents Groups में जरूर शेयर करें — मिलकर बदलाव लाएं!
Rajasthan Board Class 1 to 6 New Books 2025 PDF Download
बस्ता मुक्त दिवस निर्देशिका: सत्र 2025-26 | No BAG Day Class 1 to 5 Session 2025-26 |
बस्ता मुक्त दिवस निर्देशिका: सत्र 2025-26 | No BAG Day Class 6 to 8 Session 2025-26 |
बस्ता मुक्त दिवस निर्देशिका: सत्र 2025-26 | No BAG Day Class 9 to 12 Session 2025-26 |