Apni Govt

समृद्धि योजना 2024-25 दिशा-निर्देश I Samridhi Yojana 2024-25

समृद्धि 2024-25 Samridhi Yojana Directions 2024-25

सत्र 2024-25 में कला उत्सव के अन्तर्गत कला समेकित शिक्षणशास्त्र की प्रक्रियाओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के एक अलग वर्ग- समृद्धि के रूप में जोड़ा गया है, जिसका उद्देश्य माध्यमिक स्तर से कला समेकित शिक्षणशास्त्र को प्रोत्साहित करना और लोकप्रिय बनाना है। यह कार्यक्रम पूरे देश के शिक्षकों द्वारा कला समेकित शिक्षणशास्त्र की प्रक्रियाओं को प्रदर्शित करने का एक मंच है। समृद्धि (Samridhi) की प्रतियोगिताएँ जिला स्तर से राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी और यहां से सर्वोत्तम प्रविष्टि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता करेगी।

 

samridhi 2024-25

कला समेकित शिक्षणशास्त्र की प्रमुख विशेषताऐं-

  • आलोचनात्मक चिंतन और 21वीं सदी के कौशलों का एकीकरण।

  • विद्यार्थियों के लिए आनन्दपूर्ण अधिगम का विकास।

  • “परिणाम” की अपेक्षा कला शिक्षा की “प्रक्रिया” पर विशेष बल।

  • ऐसी गतिविधियों का समायोजन जो स्थानीय संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा दें।

जिला स्तरीय समृद्धि में भाग लेने के लिए निर्देश-

  • प्रत्येक जिले से राज्य स्तर पर केवल एक प्रविष्टि ही मान्य होगी।
  • प्रविष्टि के लिए दो शिक्षकों की एक टीम बनाई जा सकती है जिसमें मुख्य प्रविष्टि माध्यमिक कक्षाओं (9-12) में कला के अतिरिक्त कोई विषय पढ़ाने वाले विषय शिक्षक की होगी और दूसरा शिक्षक (वैकल्पिक) उस विद्यालय का नियमित दृश्य कला/संगीत/नृत्य/नाट्य शिक्षक हो सकता है जो इस कार्यक्रम में भाग लेगा।
  • शिक्षकों को एक परियोजना प्रस्ताव रास्कूलशिप जयपुर के गुणवत्ता प्रकोष्ठ को पहले ही प्रेषित करना होगा जो कक्षा 9-12 के किसी भी विषय क्षेत्र (विज्ञान, मानविकी, भाषा, गणित आदि) पर आधारित होगा और जिसे किसी प्रकार की कलात्मक अभिव्यक्ति के साथ मिलाया गया हो।
  • परियोजना प्रस्ताद उनकी कला गतिविधि पर आधारित होगा जिसे सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित कर प्रेषित किया जायेगा।
  • प्रस्तुति के लिए किसी भी कला रूप (दृश्य कला/संगीत/नृत्य/नाट्य) को एकीकृत किया जा सकता है। साथ ही आईसीटी के प्रयोग भी अनुमति होगी।
  • प्रस्तुति का 500 शब्दों (Font कोकिला, Font Size 16) से अधिक नहीं होना चाहिए। इस प्रस्ताव में प्रस्तुति की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण विशेषताओं का स्पृष्ट उल्लेख करते हुए कला गतिविधि के चित्रों (JPG) या वीडियो (एनपी 4 प्रारूप) के लिंक भी संलग्न किये जाए।
  • परियोजना प्रस्ताव और उसका प्रस्तुतीकरण हिन्दी अथवा अंग्रेजी में किया जाएगा। सभी शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) जो उपयोग की जाएगी उसे योजना/प्रस्ताव में उल्लेखित किया जाए।

  • विद्यार्थियों की सहभागिता को भी स्पष्ट रूप से वर्णित किया जाए।

  • प्रस्तुती के लिए आवंटित समय 20 मिनट है और निर्णायक मण्डल के साथ बातचीत के लिए 5 मिनट दिये जायेंगे। (कुल 25 मिनट)

  • प्रतिभागी शिक्षकों को न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।

Time Table – समय सारणी

  • जिला स्तर पर समृद्धि का आयोजन दिनांक 01-10 जनवरी 2025 तक एक दिवसीय किया जाना है।
  • जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता प्रतिभागियों का विवरण दिनांक 15 जनवरी 2025 तक राज्य स्तर पर भिजवाया जायेगा।
  • राज्य स्तर पर समृद्धि कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 16 से 21 जनवरी 2025 के मध्य किया जायेगा। आयोजन स्थान की सूचना पृथक से प्रेषित कर दी जायेगी।
  • राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सूचना परिशिष्ट-1 और 2 में भिजवाई जाये।

 

1.  परिशिष्ट-1 समृद्धि 2024 में शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला प्रपत्र  – Download
2. परिशिष्ट-2 समृद्धि हेतु अवधारणा नोट का प्रारूप – Download
www.apnigovt.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top